भड़ली नवमी इस दिन, बिना पंचांग देखे कर सकते हैं शुभ कार्य, जानें सहीं तिथि और महत्व

Updated:
विज्ञापन

भड़ली नवमी 2026

हिंदू धर्म में भड़ली नवमी को 'अबूझ मुहूर्त' माना जाता है. इस दिन बिना पंचांग देखे शुभ कार्य किए जा सकते हैं. वर्ष 2026 में यह 22 जुलाई को पड़ रही है, जो चातुर्मास से पहले मांगलिक कार्यों के लिए अंतिम शुभ अवसर माना जा रहा है.

विज्ञापन

Bhadli Navami: हिंदू धर्म में शुभ और मांगलिक कार्यों को संपन्न करने के लिए सही मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है. हालांकि, साल में कुछ तिथियां ऐसी भी आती हैं, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में "स्वयंसिद्ध" या "अबूझ मुहूर्त" कहा जाता है. इन तिथियों पर बिना पंचांग देखे भी शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ने वाली भड़ली नवमी भी इसी श्रेणी में आती है. वर्ष 2026 में भड़ली नवमी का महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि इसके दो दिन बाद ही चातुर्मास की शुरुआत होने वाली है. 

विज्ञापन

भड़ली नवमी 2026: तिथि और शुभ समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में भड़ली नवमी की तिथि और समय इस प्रकार है

  • भड़ली नवमी: बुधवार, 22 जुलाई 2026
  • नवमी तिथि प्रारंभ: 22 जुलाई 2026, सुबह 5:16 बजे
  • नवमी तिथि समाप्त: 23 जुलाई 2026, सुबह 7:03 बजे

उदयातिथि के अनुसार, 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को ही भड़ली नवमी का व्रत, पूजा और शुभ कार्य करना श्रेष्ठ माना जाएगा. इसी दिन गुप्त नवरात्रि का भी समापन होगा.

भड़ली नवमी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भड़ली नवमी के बाद भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और इसके साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है. चातुर्मास के चार महीनों में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत (जनेऊ) जैसे कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. इसी कारण भड़ली नवमी को चातुर्मास से पहले शुभ कार्यों के लिए अंतिम और अत्यंत शुभ अवसर माना जाता है. इस दिन बिना विशेष मुहूर्त देखे भी कई मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं.

भड़ली नवमी पर कौन-कौन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं?

  • विवाह और सगाई: विवाह संस्कार या सगाई जैसे शुभ कार्य.
  • गृह प्रवेश: नए घर, फ्लैट, दुकान या कार्यालय में प्रवेश.
  • संस्कार: बच्चों का मुंडन और यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार.
  • नई शुरुआत: नए व्यापार, दुकान, ऑफिस या किसी नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ.
  • खरीदारी: वाहन, भूमि, सोना, चांदी या अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी.

चातुर्मास 2026: 25 जुलाई से 4 महीने बंद रहेंगे विवाह और शुभ कार्य


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola