ePaper

Astro Tips: दुकान या ऑफिस में करें ये ज्योतिषीय बदलाव, हर दिशा से होगा फायदा

Updated at : 25 Jun 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Astro Tips for Shop and Business in Hindi

Astro Tips for Shop

Astro Tips: अगर आपके व्यापार में मेहनत के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है, तो अब वक्त है अपने कार्यस्थल की ज्योतिषीय ऊर्जा पर ध्यान देने का. दुकान या ऑफिस में कुछ आसान ज्योतिष उपाय अपनाकर आप आर्थिक तरक्की, ग्राहक वृद्धि और मुनाफे में बढ़ोतरी जैसे लाभ पा सकते हैं.

विज्ञापन

Astro Tips: क्या आप लगातार मेहनत कर रहे हैं लेकिन व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा? क्लाइंट्स की कमी और घटती इनकम से परेशान हैं? इसका कारण आपके ऑफिस या दुकान का वास्तु दोष भी हो सकता है, आपको इसके लिए ज्योतिषीय बदलाव की भी जरूरत होगी. इसके लिए कार्यस्थल में पॉजिटिव एनर्जी और सही दिशा का बहाव व्यापारिक सफलता से जुड़ा होता है. यहां जानिए ऐसे 7 प्रभावशाली वास्तु टिप्स जो आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं:

उत्तर दिशा को करें मजबूत (North Direction for Wealth)

उत्तर दिशा धन और व्यापार के देवता कुबेर की दिशा है. यहां हरा रंग, छोटे पौधे या तोते की तस्वीर लगाना शुभ होता है. यह बुध ग्रह को मज़बूत करता है जो बिजनेस में निर्णय क्षमता देता है.

30 साल बाद बन रहा सप्तक राजयोग, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन

व्यापार वृद्धि यंत्र स्थापित करें (Vyapar Vriddhi Yantra)

शुभ मुहूर्त में स्थापित किया गया व्यापार वृद्धि यंत्र व्यवसाय में स्थिरता और प्रगति दिलाता है. इसकी नियमित पूजा करने से बिजनेस में रुकी हुई गति दोबारा शुरू होती है.

मेन गेट और तिजोरी की दिशा सही करें (Main Gate & Locker Vastu)

दुकान या ऑफिस का मुख्य द्वार उत्तर, ईशान या वायव्य दिशा में हो. कैश काउंटर/तिजोरी उत्तर दिशा में रखें ताकि पैसे का प्रवाह लगातार बना रहे.

रंगों का चुनाव सोच-समझकर करें (Wall Colours for Office)

ऑफिस में सफेद, क्रीम या हल्का नीला रंग चुनें. ये रंग सकारात्मक ऊर्जा, स्थिरता और शांति का प्रतीक होते हैं. काले या बहुत गहरे रंगों से बचें.

मालिक की कुर्सी और दिशा (Owner Seating Direction)

बिजनेस ओनर का ऑफिस दक्षिण-पश्चिम में होना चाहिए और बैठते समय मुंह उत्तर दिशा की ओर हो. पीछे ठोस दीवार होने से मानसिक स्थिरता मिलती है.

श्वेतार्क गणपति और श्रीफल की पूजा करें (Shwetark Ganpati Benefits)

दुकान या ऑफिस में श्वेतार्क गणपति और एकाक्षी श्रीफल रखें. हर हफ्ते मिठाई का भोग लगाएं. इससे व्यापार में शांति, संतुलन और समृद्धि आती है.

तांबे या पीतल का कछुआ रखें (Metal Tortoise for Prosperity)

तांबे या पीतल का कछुआ कार्यस्थल की नकारात्मक ऊर्जा को हटाता है और रुके हुए कामों को गति देता है. इसे सही दिशा में रखना अत्यंत लाभकारी है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola