आज का पंचांग: बुधवार 8 जुलाई 2026 का कब है शुभ समय, जानें दिनभर का पूरा ज्योतिषीय अपडेट

Updated:
विज्ञापन
आज 8 जुलाई 2026 का पंचांग

आज 8 जुलाई 2026 का पंचांग

आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है- यदि आप पूजा-पाठ, नया कार्य, निवेश, खरीदारी, यात्रा या किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो दिन की शुरुआत से पहले आज का पंचांग जरूर देख लें-

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 8 July 2026: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि प्रातः 7:17 बजे तक रहेगी- इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी- दिन की शुरुआत रेवती नक्षत्र में होगी और दोपहर 12:00 बजे के बाद अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा- चंद्रमा पहले मीन राशि में रहेगा, फिर दोपहर 12:00 बजे के बाद मेष राशि में प्रवेश करेगा- आज का दिन शुभ कार्यों से पहले पंचांग और राहुकाल देखकर कार्य करना लाभकारी रहेगा-

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, 8 जुलाई 2026 तिथि: आषाढ़ कृष्ण अष्टमी (सुबह 7:17 बजे तक), इसके बाद नवमी नक्षत्र: रेवती, दोपहर 12:00 बजे के बाद अश्विनी योग: अतिगंड (सुबह 9:36 बजे तक), इसके बाद सुकर्मा चंद्र राशि: मीन, दोपहर 12:00 बजे के बाद मेष सूर्य राशि: मिथुन विक्रम संवत: 2083 ऋतु: ग्रीष्म सूर्योदय और सूर्यास्त सूर्योदय: सुबह 5:14 बजे सूर्यास्त: शाम 6:45 बजे चंद्रोदय: रात्रि 12:03 बजे चंद्रास्त: दोपहर 12:35 बजे ग्रहों की स्थिति

सूर्य मिथुन, चंद्रमा मीन (दोपहर 12:00 बजे के बाद मेष), मंगल वृषभ, बुध मिथुन, गुरु कर्क, शुक्र सिंह, शनि मीन, राहु कुंभ (वक्री) और केतु सिंह (वक्री) राशि में स्थित रहेंगे-

आज का राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त

राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त: आज उपलब्ध नहीं है-

दिशाशूल: उत्तर दिशा

आज का चौघड़िया (दिन)

लाभ: 5:14–6:57 सुबह

अमृत: 6:57–8:37 सुबह

काल: 8:37–10:21 सुबह

शुभ: 10:21–11:38 सुबह

रोग: 11:38–1:50 दोपहर

उद्वेग: 1:50–3:25 दोपहर

चर: 3:25–4:45 शाम

लाभ: 4:45–6:50 शाम

आज का यात्रा उपाय

यदि आज यात्रा पर निकल रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले धनिया खाकर यात्रा करें- ज्योतिष मान्यता के अनुसार इससे यात्रा शुभ और सफल मानी जाती है-


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola