Aaj Ka Panchang 5 July 2024: आषाढ़ अमावस्या आज, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 5 July 2024: आषाढ़ अमावस्या आज, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 5 July 2024: हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुर्हूत पर विचार किया जाता है. आइए जानते है आज के पंचांग में शुभ अशुभ समय के बारे में-

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 5 July 2024: आज 5 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ अमावस्या है. इस तिथि में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. आज दिन शुक्रवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, ध्रुव योग, चतुष्पाद करण और मिथुन राशि में चंद्रमा है. आज स्नान कर पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए. तर्पण में सफेद फूल, काले तिल और कुश का उपयोग करना चाहिए. उसके बाद पितरों के निमित्त दान करना चाहिए. आज का पंचांग इस प्रकार है.

  • 05 जुलाई 2024 शुक्रवार
  • आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या रात -03:44 उपरांत प्रतिपदा
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:03
  • सूर्यास्त-06:44
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- आद्रा उपरांत पुनर्वसु ,
  • योग – वृद्धि ,करण-च ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- मिथुन , मंगल-मेष , बुध- कर्क , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • मिथुन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया शुक्रवार
  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
  • दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
  • शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

Also Read: Ashadha Gupt Navratri 2024 Date: इस सप्ताह शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ समय और जरूरी बातें

उपाय
भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola