Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Updated at : 28 Jan 2026 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति
आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है.आज सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन तक रहेगा. यह योग सभी कार्यों की सफलता के लिए अत्यंत शुभ है. भगवान गणेश को दूर्वा की 21 गांठें अर्पित करें और 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें. बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने से बुध ग्रह मजबूत होता है और बुद्धि व धन का विकास होता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज 28 जनवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…

आज का पंचांग 28 जनवरी 2026 दिन बुधवार

तिथि: माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी.
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:36 AM
सूर्यास्त: 05:30 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: कृत्तिका नक्षत्र सुबह 5:30 AM तक उपरांत मृगशिर
योग: ब्रह्म योग रात 10:16 PM तक, उसके बाद ऐंद्र योग
करण: गर शाम 06:30 PM तक, उपरांत वणिज

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

सूर्य: मकर राशि
चंद्रमा: वृषभ राशि
मंगल: मकर राशि
बुध: मकर राशि
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
शुक्र: मकर राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

दिन का चौघड़िया (पटना)

लाभ (उन्नति): 06:36 AM से 07:58 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 07:58 AM से 09:19 AM
काल (हानि): 09:19 AM से 10:41 AM
शुभ (उत्तम): 10:41 AM से 12:03 PM
रोग (अशुभ): 12:03 PM से 01:25 PM
उद्वेग (अशुभ): 01:25 PM से 02:46 PM
चर (सामान्य): 02:46 PM से 04:08 PM
लाभ (उन्नति): 04:08 PM से 05:30 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

विजय मुहूर्त: दोपहर 01:54 PM से 02:38 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:01 AM से 05:48 AM
सर्वार्थ सिद्धि योग:दिन भर

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12:03 PM से 01:25 PM
गुलिक काल: सुबह 10:41 AM से 12:03 PM
यमगण्ड: सुबह 07:58 AM से 09:19 AM
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो तिल या धनिया खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन तक रहेगा. यह योग सभी कार्यों की सफलता के लिए अत्यंत शुभ है.

सरल उपाय: आज भगवान गणेश को दूर्वा की 21 गांठें अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने से बुध ग्रह मजबूत होता है और बुद्धि व धन का विकास होता है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- सूर्य ग्रहण पर कुंभ राशि में ‘प्रलयकारी’ योग, करियर से लेकर लव लाइफ तक मचेगी खलबली, जानें अपनी राशि का हाल!

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola