Aaj Ka Panchang: आज 25 जून 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 25 June 2025
Aaj Ka Panchang 25 June 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य से 25 जून 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.
Aaj Ka Panchang 25 June 2025: 25 जून 2025, बुधवार का दिन है. यह दिन हर दृष्टि से शुभ और फलदायी माना जा रहा है. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत, वाहन, मकान, वस्त्र या आभूषण की खरीदारी का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए उत्तम है. बुधवार के दिन ग्रहों की अनुकूलता कई राशियों के लिए भाग्यवृद्धि का संकेत दे रही है. शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त और अशुभ समय जानना भी जरूरी है, ताकि आपका कार्य सिद्ध हो सके और शुभ फलों की प्राप्ति हो.
25 जून बुधवार 2025 का पंचांग
आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन -04:04 उपरांत प्रतिपदा
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47
सूर्योदय 05:00
सूर्यास्त-06:44
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- मृगशिरा उपरांत आद्रा ,
योग – गण्ड ,करण -किं ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- मिथुन , मंगल-सिंह , बुध- कर्क , गुरु-मिथुन ,शुक्र-
मेष ,शनि-मीन ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह
Ashadh Gupt Navratri 2025 कल से शुरू, कलश स्थापना से पहले जान लें हर डिटेल
चौघड़िया- बुधवार
प्रातः06:00 से 07:30 लाभ
प्रात:07:30 से 09:00 तक अमृत
प्रातः 09:00 से 10:30 तक काल
प्रातः10:30 से 12:00 शुभ
दोपहर:12:00 से 1:30 तक रोग
दोपहरः01:30 से 03:00 तक उद्वेग
शामः03:00 से 04:30 तक चर
शामः04:30 से 06:00 तक लाभ
उपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
आराधनाः ॐ गं गणपतये नमः
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रात:07:30 से 09:00 तक
राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर
..अथ राशि फलम्..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










