Aaj Ka Panchang 21 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
Published by : Neha Kumari Updated At : 21 Dec 2025 4:05 AM
21 दिसंबर2025 का पंचांग
Aaj Ka Panchang 21 December 2025: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में जानकारी देता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्य शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में सहायक होती है.
Aaj Ka Panchang 21 December 2025: आज 21 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 08:21 बजे तक रहेगी, इसके उपरांत द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी. हिंदू धर्म में किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखना आवश्यक माना जाता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से आज 21 दिसंबर के पंचांग के माध्यम से शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
21 दिसंबर 2025, दिन रविवार
- तिथि: पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (प्रातः 08:21 तक), उपरांत द्वितीया
- संवत: श्री शुभ संवत 2082
- शक संवत: 1947
- हिजरी सन: 1446–47
- सूर्योदय: 06:31 बजे
- सूर्यास्त: 05:03 बजे
सूर्योदय कालीन विवरण
- नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा, उपरांत उत्तराषाढ़ा
- योग: वृद्धि
- करण: वणिज
ग्रह स्थिति
- सूर्य – धनु
- चंद्रमा – धनु
- मंगल – धनु
- बुध – वृश्चिक
- गुरु – कर्क
- शुक्र – धनु
- शनि – कुंभ
- राहु – कुंभ
- केतु – सिंह
चौघड़िया (रविवार)
- प्रातः 06:00 से 07:30 तक – उद्वेग
- प्रातः 07:30 से 09:00 तक – चर
- प्रातः 09:00 से 10:30 तक – लाभ
- प्रातः 10:30 से 12:00 तक – अमृत
- दोपहर 12:00 से 01:30 तक – काल
- दोपहर 01:30 से 03:00 तक – शुभ
- दोपहर 03:00 से 04:30 तक – रोग
- शाम 04:30 से 06:00 तक – उद्वेग
उपाय
- प्रातः उठकर 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें.
- आराधना मंत्र: ॐ आदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि.
तन्नः सूर्यः प्रचोदयात्॥
खरीदारी के लिए शुभ समय
प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
राहुकाल
शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक
दिशा शूल: नैऋत्य एवं पश्चिम
.. अथ राशि फलम् ..
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










