Aaj Ka Panchang 18 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Dec 2025 4:15 AM

विज्ञापन

18 दिसंबर 2025 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 18 December 2025: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करती है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 18 December 2025: आज 18 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार है। पंचांग के अनुसार आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 04:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ होगी। हिंदू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से आज 18 दिसंबर के पंचांग के माध्यम से शुभ मुहूर्त और अशुभ समय।

18 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार

  • तिथि: पौष कृष्ण पक्ष चतुर्दशी (रात 04:35 बजे तक), उपरांत अमावस्या
  • संवत: श्री शुभ संवत 2082
  • शक संवत: 1947
  • हिजरी सन: 1446–47
  • सूर्योदय: 06:29 बजे
  • सूर्यास्त: 05:02 बजे

नक्षत्र, योग और करण

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र: अनुराधा, उपरांत ज्येष्ठा
  • योग: धृति
  • करण: शकुनि

सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति

  • सूर्य: धनु
  • चंद्रमा: वृश्चिक
  • मंगल: धनु
  • बुध: वृश्चिक
  • गुरु: कर्क
  • शुक्र: वृश्चिक
  • शनि: कुम्भ
  • राहु: कुम्भ
  • केतु: सिंह

चौघड़िया (गुरुवार)

  • प्रातः 06:00 से 07:30 – शुभ
  • प्रातः 07:30 से 09:00 – रोग
  • प्रातः 09:00 से 10:30 – उद्वेग
  • प्रातः 10:30 से 12:00 – चर
  • दोपहर 12:00 से 01:30 – लाभ
  • दोपहर 01:30 से 03:00 – अमृत
  • शाम 03:00 से 04:30 – काल
  • शाम 04:30 से 06:00 – शुभ

उपाय

  • तंदूर की बनी रोटी कुत्तों को खिलाएं।
  • आराधना: “ॐ हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट् कपिभ्यो नमः” मंत्र का 1 माला जाप करें।

खरीदारी का शुभ समय

  • शाम 03:00 से 04:30 बजे तक

राहुकाल

  • दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक

दिशाशूल

  • अग्नेय एवं दक्षिण

…अथ राशि फलम्…

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola