ePaper

Aaj Ka Panchang 17 May 2024: वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी उपरांत दशमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Updated at : 23 Sep 2024 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
आज का पंचांग

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 17 May 2024: हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते है. आइए जानते है आज के पंचांग में शुभ अशुभ समय के बारे में..

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 17 May 2024: आज शुक्रवार का दिन है. वहीं पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी 9 बजकर 15 मिनट के उपरांत दशमी तिथि हो जाएगी. यह शुभ दिन भगवान कुबेर और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ इनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है. आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –

17 मई शुक्रवार 2024

  • वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी दिन -09:15 उपरांत दशमी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:03
  • सूर्यास्त-06:28
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र-
  • पूर्वफाल्गुन उपरांत उत्तरा फाल्गुन ,
  • योग – व्याघात ,करण-कौ ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- वृष , चंद्रमा- सिंह , मंगल-मीन , बुध- मेष , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • मेष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया शुक्रवार
  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
  • दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
  • शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

Also Read: Mohini Ekadashi 2024 Upay: मोहिनी एकादशी व्रत के दौरान जरूर करें ये काम, सभी दुखों से मिलेगी मुक्ति

  • उपाय
  • भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
  • आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
  • राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
  • दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम
  • ।।अथ राशि फलम्।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

आज का दिशाशूल किस दिशा में है?

आज दिशाशूल नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) और पश्चिम दिशा में है.

आज का शुभ समय क्या है?

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत का समय है और यह खरीदारी के लिए भी शुभ है.

आज की तिथि और नक्षत्र क्या है?

आज वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी है जो 9 बजकर 15 मिनट के बाद दशमी तिथि हो जाएगी. नक्षत्र पूर्वफाल्गुन और उत्तरा फाल्गुन हैं.

राहु काल का समय क्या है?

आज का राहु काल प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा.

भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा कब करनी चाहिए?

आज का दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ है, जो धन और समृद्धि में वृद्धि करता है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola