Aaj Ka Panchang 17 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Dec 2025 4:15 AM

विज्ञापन

17 दिसंबर 2025 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 17 December 2025: आज का पंचांग हमें शुभ और अशुभ समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति की जानकारी देता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ मुहूर्त में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण का विवरण होता है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में सहायक होता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 17 December 2025: आज 17 दिसंबर 2025, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि 02:25 बजे तक रहेगी, इसके उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी. हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखना आवश्यक माना जाता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से आज के पंचांग के माध्यम से शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

दिनांक विवरण

17 दिसंबर 2025 | बुधवार

  • तिथि: पौष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी (रात्रि 02:25 तक), उपरांत चतुर्दशी
  • संवत: श्री शुभ संवत 2082
  • शक संवत: 1947
  • हिजरी सन: 1446–47

सूर्य एवं नक्षत्र

  • सूर्योदय: प्रातः 06:29 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 05:01 बजे
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र: विशाखा (उपरांत अनुराधा)
  • योग: सुकर्मा
  • करण: वणिज

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

  • सूर्य: धनु
  • चंद्रमा: तुला
  • मंगल: धनु
  • बुध: वृश्चिक
  • गुरु: कर्क
  • शुक्र: वृश्चिक
  • शनि: कुम्भ
  • राहु: कुम्भ
  • केतु: सिंह

चौघड़िया (बुधवार)

  • प्रातः 06:00 से 07:30 — लाभ
  • प्रातः 07:30 से 09:00 — अमृत
  • प्रातः 09:00 से 10:30 — काल
  • प्रातः 10:30 से 12:00 — शुभ
  • दोपहर 12:00 से 01:30 — रोग
  • दोपहर 01:30 से 03:00 — उद्वेग
  • शाम 03:00 से 04:30 — चर
  • शाम 04:30 से 06:00 — लाभ

आज के उपाय

  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
  • आराधना मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः

शुभ एवं अशुभ समय

  • खरीदारी के लिए शुभ समय: प्रातः 07:30 से 09:00 बजे तक
  • राहुकाल: दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक
  • दिशाशूल: ईशान कोण एवं उत्तर दिशा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola