Aaj Ka Panchang 14 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Dec 2025 7:21 AM
14 दिसंबर 2025 का पंचाग
Aaj Ka Panchang 14 December 2025: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करती है.
Aaj Ka Panchang 14 December 2025: आज 14 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष कृष्ण पक्ष दशमी तिथि रात्रि 08:46 बजे तक है, इसके उपरांत एकादशी तिथि प्रारंभ होगी. हिंदू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से आज 14 दिसंबर के पंचांग के माध्यम से शुभ मुहूर्त और अशुभ समय…
14 दिसंबर 2025 | रविवार
तिथि: पौष कृष्ण पक्ष दशमी (रात 08:46 तक), उपरांत एकादशी
संवत: श्री शुभ संवत – 2082
शाके – 1947
हिजरी सन – 1446–47
सूर्योदय और सूर्यास्त समय
सूर्योदय: 06:27
सूर्यास्त: 05:00
नक्षत्र: सूर्योदय कालीन नक्षत्र – हस्त, उपरांत चित्रा
योग: सौभाग्य
करण: भद्र
सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति:
सूर्य – वृश्चिक
चंद्रमा – कन्या
मंगल – धनु
बुध – वृश्चिक
गुरु – कर्क
शुक्र – वृश्चिक
शनि – कुंभ
राहु – कुंभ
केतु – सिंह
चौघड़िया (रविवार)
- प्रातः 06:00 से 07:30 तक – उद्वेग
- प्रातः 07:30 से 09:00 तक – चर
- प्रातः 09:00 से 10:30 तक – लाभ
- प्रातः 10:30 से 12:00 तक – अमृत
- दोपहर 12:00 से 01:30 तक – काल
- दोपहर 01:30 से 03:00 तक – शुभ
- दोपहर 03:00 से 04:30 तक – रोग
- शाम 04:30 से 06:00 तक – उद्वेग
उपाय
प्रातः उठकर 108 बार ॐ नमः शिवाय का जप करें.
आराधना मंत्र:
ॐ आदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि.
तन्नः सूर्यः प्रचोदयात्॥
खरीदारी के लिए शुभ समय
प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक
राहु काल: शाम 04:30 से 06:00 बजे तक
दिशाशूल: नैऋत्य एवं पश्चिम
..अथ राशि फलम्..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










