वृश्चिक राशिफल 04 मार्च 2026: क्या कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा आपका प्रभाव और नेतृत्व क्षमता?

आज का राशिफल
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: वृश्चिक राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे. कुम्भ राशि राशि मे मंगल और राहु की उपस्थिति भूमि-भवन के विवाद सुलझाने में आपकी मदद करेगी. आपको मित्रों और बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा और समाज में आपका कद और भी ऊंचा होगा.
करियर-बिजनेस: आज आपको आय के कई नए स्रोत प्राप्त होंगे और फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. बिजनेस में विस्तार के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है और नई तकनीक का प्रयोग आपको बड़ा मुनाफा दिलाएगा. नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा और पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है. जो लोग विवाह के इच्छुक हैं उनके लिए आज कोई मनपसंद रिश्ता आ सकता है जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की वित्तीय योजनाएं बनाएंगे.
स्वास्थ्य: आज आप खुद को बहुत ही ऊर्जावान और फुर्तीला महसूस करेंगे और पुरानी बीमारियाँ खत्म होंगी. शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के कारण आप अपने कार्यों को तेजी से निपटा पाएंगे जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी. घर के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ सकता है, बाकी आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी.
सावधानी: आज क्रोध पर नियंत्रण रखें और संपत्ति से जुड़े कागजों को बहुत ध्यान से पढ़ें.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: क्या मालव्य राजयोग चमकाएगा आपकी किस्मत? जानें शुक्र के राशि परिवर्तन का आप पर प्रभाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










