वृश्चिक राशिफल 26 अप्रैल 2026: क्या चुनौतियां बढ़ाएंगी चिंता या धैर्य से मिलेगी सफलता?

वृश्चिक आज का राशिफल
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 26 April 2026 वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में स्थित होकर कर्म क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे. सूर्य छठा भाव में रहकर शत्रुओं को परास्त करेंगे. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने में सफल रहेंगे.
करियर बिजनेस: आज व्यापार में कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है. नई नौकरी की तलाश पूरी होगी. आपके कलीग्स आपकी मदद करेंगे. रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद के काम से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनेंगे.
लव लाइफ: आज काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, जिससे फोन पर थोड़ा तनाव होगा. रात को डिनर पर जाकर गिला-शिकवा दूर करें. पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें. रोमांस के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, धैर्य बनाए रखें.
स्वास्थ्य: आज कमर दर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है. भारी सामान उठाने से बचें. सुबह की सैर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी. योग का सहारा लें.
सावधानी: आज कार्यस्थल पर किसी से बहस न करें.
उपाय: आज हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: 1मैरून
यह भी पढ़ें: साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




