वृश्चिक राशिफल 25 जनवरी 2026: आज आपके काम को मिलेगी पहचान, नई जिम्मेदारी का संकेत
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Jan 2026 7:14 AM
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 25 January 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का वृश्चिक राशिफल.
Vrishchak Aaj Ka Rashifal 25 January 2026: आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 44 मिनट के उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में है. राहु-कुम्भ में और केतु-सिंह राशि में हैं.आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार …
Vrishchak Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल
आज साहस और संयम से काम लें. आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. सेहत में सुधार होगा. ध्यान करने से मन शांत रहेगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. अपनी बातों को गोपनीय रखें.
करियर / बिजनेस : आज स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे, लेकिन मन में बेचैनी रहने से फोकस बार-बार टूट सकता है. रिजल्ट औसत रहने के संकेत हैं. प्राइवेट जॉब में काम का दबाव बढ़ेगा और किसी सीनियर से मतभेद हो सकता है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट को लेकर बात आगे बढ़ सकती है.
रिलेशनशिप (परिवार): आज परिवार में भावनात्मक माहौल रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे दिन व्यस्त रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला बातचीत से आगे बढ़ सकता है.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन शक और जिद रिश्ते में तनाव ला सकती है. पुराने क्रश से जुड़ी कोई बात मन को विचलित कर सकती है. आज प्रपोज करने का दिन औसत है, जल्दबाज़ी न करें. अपने रिश्ते को लेकर गोपनीयता बनाए रखना जरूरी होगा.
स्वास्थ्य: आज मानसिक तनाव और गुस्सा सेहत पर असर डाल सकता है. ब्लड प्रेशर और हार्मोन से जुड़ी परेशानी उभर सकती है. नींद पूरी न होने से थकान रहेगी. ध्यान, प्राणायाम और हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय
सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
11 बार मंत्र जप करें – ॐ आदित्याय नमः.
लाल वस्त्र या गुड़ का दान करें.
क्रोध पर नियंत्रण रखें और अहंकार से बचें.
नोट: यह उपाय मानसिक शांति, ऊर्जा संतुलन और नकारात्मक प्रभाव कम करने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 5 सबसे असरदार उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए