वृश्चिक राशिफल 12 मार्च 2026: क्या रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां या छोटी बातों से बढ़ सकता है तनाव?

आज का वृश्चिक राशिफल
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: वृश्चिक राशि. आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने वाला है. आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा की उपस्थिति धन लाभ और वाणी में सौम्यता लाएगी. आज थोड़ा तनाव होगा लेकिन आपकी सूझबूझ से आप स्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे.
करियर-बिजनेस: बैंकिंग, फाइनेंस या ज्वेलरी के काम से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. आज मुनाफे में बड़ी वृद्धि होगी. व्यापार में धन का आगमन सुचारू रूप से होगा. आज खर्चों पर भी नजर रखना जरूरी है
लव लाइफ: आज आप पार्टनर को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं. पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान से आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. परिवार के सदस्यों के साथ किसी गेट-टुगेदर का आयोजन हो सकता है. आज आप अपने पार्टनर को सबके साथ मिला सकते हैं.
स्वास्थ्य: आज आँखों और गले से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं. धूल-मिट्टी से बचें. ठंडे पेय पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें. दांतों की स्वच्छता का ध्यान रखें और कैल्शियम युक्त आहार लें.
सावधानी: कटु शब्दों के प्रयोग से बचें और अपनी गोपनीय बातें किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा न करें.
उपाय: भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव
Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










