वृषभ राशिफल 25 जनवरी 2026: आज का दिन देगा मजबूती और बड़ा मौका, फैसले बदल सकते हैं भविष्य
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Jan 2026 7:15 AM
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 25 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? पढ़ें आज का वृषभ राशिफल.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 25 January 2026: आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 44 मिनट के उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में है. राहु-कुम्भ में और केतु-सिंह राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार …
Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल
आज का दिन सोच-समझकर आगे बढ़ने का है. नौकरी और बिजनेस में आपके प्रयास सफल रहेंगे. आय बढ़ने के योग हैं. घर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत अच्छी रहेगी बस खानपान का ध्यान रखें. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आज धैर्य से लिया गया फैसला फायदा देगा.
करियर / बिजनेस : स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बना रहेगा, लेकिन मनचाहे रिज़ल्ट के लिए अभी और मेहनत ज़रूरी है. प्राइवेट जॉब में काम का प्रेशर बढ़ सकता है, सीनियर्स आपकी परफॉर्मेंस पर नज़र रखेंगे. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने में देरी हो सकती है. आज बिजनेस से जुड़ा कोई भी कान्ट्रैक्ट साइन कर सकते है. जॉब बदलने का विचार फिलहाल स्थगित रखें, समय अनुकूल नहीं है.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में माहौल सामान्य से बेहतर रहेगा. माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. भाई-बहनों के साथ किसी पुराने मतभेद पर बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्ते सुधरेंगे. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा. प्रॉपर्टी या पैतृक मामले में धैर्य से काम लें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा. शादीशुदा लोगों के लिए दिन संतुलित रहेगा. पुराने क्रश से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा, वरना मन अशांत हो सकता है. आज प्रपोज करने का दिन औसत है, जल्दबाज़ी न करें. रिश्ते को प्राइवेट रखें.
स्वास्थ्य: थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है. गले या सर्दी-जुकाम से जुड़ी समस्या उभर सकती है. ब्लड शुगर वाले मरीज खानपान पर विशेष ध्यान दें. हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है. पानी खूब पिएं और बाहर के खाने से बचें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय
शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें.
11 बार मंत्र जप करें – ॐ नमः शिवाय.
सफेद वस्तु (चावल या दूध) का दान करें.
क्रोध से बचें और वाणी में मधुरता रखें.
नोट: यह उपाय मानसिक शांति, पारिवारिक संतुलन और करियर में स्थिरता लाने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 5 सबसे असरदार उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए