वृषभ राशिफल 24 जनवरी 2026: आज लव लाइफ में आएगी स्थिरता और बढ़ेगा प्रेम, भावनाओं पर रखें नियंत्रण

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? पढ़ें आज का वृषभ राशिफल.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की चाल बेहद तेज और खतरनाक संकेत दे रही है. सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं, चंद्रमा और शनि मीन में मिलकर मन और भावनाओं को झकझोर रहे हैं, वहीं वक्री गुरु मिथुन में फैसलों को उलझा सकता है, और राहु-केतु कुंभ-सिंह में रहकर आज का दिन बना रहे हैं. अचानक लाभ, बड़ा नुकसान और चौंकाने वाले फैसलों का दिन. तो चलिए जानते हैं आपकी राशि आज आपको ऊपर उठाएगी या नीचे गिराएगी. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार ….
Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल
आज का दिन मानसिक दबाव के साथ शुरू हो सकता है. खर्चे अचानक बढ़ने से तनाव रहेगा. पैसा आएगा लेकिन टिकेगा नहीं. परिवार के किसी सदस्य की अपेक्षाएं आपको परेशान कर सकती हैं. नौकरी में मन नहीं लगेगा और काम टालने की प्रवृत्ति रहेगी. व्यापार सामान्य चलेगा लेकिन बड़ा लाभ नहीं होगा. आज किसी के उकसावे में आने से विवाद खड़ा हो सकता है. गलत शब्द या गलत फैसला रिश्ते बिगाड़ सकता है. स्वयं पर नियंत्रण रखें और शांत व्यवहार अपनाएं. संयम ही आज आपका सबसे बड़ा हथियार है.
करियर / बिजनेस : आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए धैर्य और प्लानिंग का है. स्टूडेंट्स पढ़ाई में थोड़ा स्लो महसूस कर सकते हैं, लेकिन निरंतरता बनाए रखेंगे तो परिणाम ठीक रहेंगे. प्राइवेट जॉब में काम का प्रेशर बढ़ सकता है और सीनियर्स आपसे ज्यादा अपेक्षा रखेंगे. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग सीमित हैं, लेकिन पुराने क्लाइंट से फायदा हो सकता है. आज कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें. जॉब बदलने की सोच फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में शांति बनी रहेगी. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. भाई-बहन के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्ते साफ होंगे. दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. घर से जुड़ा कोई निर्णय सोच-समझकर लें.
लव लाइफ: लव लाइफ में स्थिरता रहेगी. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और खुलकर बात करने का मौका मिलेगा. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ सकती है. आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा वादा न करें.
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है. गर्दन, कंधे या कमर में हल्का दर्द हो सकता है. देर रात तक जागने से बचें. खानपान संतुलित रखें और पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं. हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (शनिवार)
शनि देव की विधिवत पूजा करें.
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
काले तिल या काले वस्त्र का दान करें.
ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.
किसी बुज़ुर्ग या जरूरतमंद की सेवा करें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्थिरता, कार्य में आ रही बाधाओं और आर्थिक दबाव को कम करने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए