वृषभ राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज आर्थिक योजनाओं में रुकावटें आएंगी या आय में बढ़ोतरी के संकेत मिलेंगे?
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Mar 2026 3:45 AM
आज का वृषभ राशिफल
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: वृषभ राशि. आज आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का संचरण होने से आपको अपने गुप्त शत्रुओं और अचानक आने वाली बाधाओं से सचेत रहना होगा. लग्न के स्वामी शुक्र की मीन राशि में उपस्थिति आपको विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने में मदद करेगी. आज ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें.
करियर-बिजनेस: दशम भाव में सूर्य और राहु की उपस्थिति कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां पैदा कर सकती है. इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचें. बिजनेस में बड़े निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. नई योजनाओं को फिलहाल टालना ही आपके लिए बेहतर होगा.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है. चंद्रमा और केतु का षडाष्टक योग रिश्तों में अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है. पार्टनर की किसी बात को दिल से लगाने के बजाय शांति से बैठकर बातचीत करें. आज सारी गलतफहमियां दूर होगी.
स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है. जोड़ों के दर्द या मौसमी बीमारियों के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. आज आपका मानसिक तनाव कम होगा.
सावधानी: सड़क पार करते समय और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
उपाय: सफेद रेशमी कपड़े का दान करना शुभ रहेगा.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार
Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










