Virgo Yearly Love Horoscope 2025: प्रेम विवाह करने वालों के लिए  साल अच्छा रहेगा, जानें कन्या राशि का वार्षिक लव राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Virgo Yearly Love Horoscope 2025

Virgo Yearly Love Horoscope 2025: लव राशिफल 2025 आपको यह जानकारी प्रदान करेगा कि आपके जीवन और व्यवहार में किस प्रकार के परिवर्तन लाने की आवश्यकता है, ताकि प्रेम संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि सिंह राशि वालों के लिए 2025 में आपके प्रेम संबंधों के लिए क्या संकेत हैं.

विज्ञापन

Virgo Yearly Love Horoscope 2025: कन्या राशिफल 2025 यह दर्शाता है कि वर्ष 2025 कन्या राशि के जातकों के लिए परिवर्तन का समय होगा. इस वर्ष कई प्रकार के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपको और अधिक मजबूत बनाएंगे और आपके धैर्य की परीक्षा लेंगे.वर्ष 2025 कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम और रोमांस के मामले में कैसा रहेगा, इस बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जानें कन्या राशि का 2025 का लव राशिफल.

कन्या राशि का वार्षिक लव राशिफल 2025

कन्या राशि वालों की लव लाइफ

कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 में प्रेम जीवन के संदर्भ में मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं. पंचम भाव के स्वामी शनि ग्रह वर्ष की शुरुआत से लेकर मार्च तक छठे भाव में स्थित रहेंगे. हालांकि, पंचमेश का छठे भाव में होना शुभ नहीं माना जाता, लेकिन शनि का इस भाव में गोचर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. यह प्रेम संबंधों में गहराई लाने में सहायक सिद्ध होगा. मार्च के बाद, शनि का गोचर सप्तम भाव में होगा, जो प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों के लिए लाभकारी रहेगा. इसका अर्थ है कि जिनका प्रेम सच्चा है और जो इसे विवाह में परिवर्तित करना चाहते हैं, उनके लिए पंचम भाव का स्वामी शनि सहायक होगा.

Aries Yearly Love Horoscope 2025: प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होगा, जानें मेष राशि का वार्षिक लव राशिफल

Taurus Yearly Love Horoscope 2025: प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियां उत्पन्न होंगी, जानें वृषभ राशि का वार्षिक लव राशिफल

Gemini Yearly Love Horoscope 2025: विवाह के अवसर प्रबल होंगे, जानें मिथुन राशि का वार्षिक लव राशिफल

Cancer Yearly Love Horoscope 2025: छोटी-छोटी बातों पर होने वाली नाराजगी कम हो जाएगी, जानें कर्क राशि का वार्षिक लव राशिफल

Leo Yearly Love Horoscope 2025: दांपत्य जीवन के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं होंगी, जानें सिंह राशि का वार्षिक लव राशिफल

Virgo Yearly Love Horoscope 2025: प्रेम विवाह करने वालों के लिए  साल अच्छा रहेगा, जानें कन्या राशि का वार्षिक लव राशिफल

इसके विपरीत, जो लोग केवल समय बिताने के लिए प्रेम संबंधों में हैं, उनके लिए शनि का यह गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता. कन्या राशिफल 2025 के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति का गोचर प्रेम संबंधों के लिए मई महीने के मध्य तक सकारात्मक रहेगा. वहीं, शुक्र का गोचर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा.

कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन

कन्या राशि के जातकों के लिए, जो विवाह के योग्य हैं और विवाह के लिए प्रयासरत हैं, इस वर्ष का प्रारंभिक भाग अपेक्षाकृत अधिक सहायक प्रतीत हो रहा है. सप्तमेश बृहस्पति भाग्य भाव में स्थित है. यह स्वाभाविक है कि आपके पुण्य कर्मों के फलस्वरूप आपकी कुंडली के अनुसार आपको एक योग्य और धार्मिक स्वभाव का जीवनसाथी या जीवन संगिनी प्राप्त होने की संभावनाएँ मजबूत रहेंगी. मई महीने के मध्य के बाद विवाह के अवसर तुलनात्मक रूप से कम हो सकते हैं. इसलिए, प्रयास करके मई के मध्य से पहले विवाह की चर्चा को आगे बढ़ाना उचित रहेगा.

Libra Yearly Love Horoscope 2025: ये साल गलतफहमियों को दूर करने में सहायक होगा, जानें तुला राशि का वार्षिक लव राशिफल 

Scorpio Yearly Love Horoscope 2025: इस साल प्रेम जीवन का बेहतर आनंद ले सकेंगे, जानें वृश्चिक राशि का वार्षिक लव राशिफल

Sagittarius Yearly Love Horoscope 2025: वैवाहिक जीवन में सुधार संभव है, जानें धनु राशि का वार्षिक लव राशिफल

Capricorn Yearly Love Horoscope 2025: प्रेम संबंधों के लिए साल लाभकारी हो सकता है, जानें मकर राशि का वार्षिक लव राशिफल

Aquarius Yearly Love Horoscope 2025: विवाह से संबंधित मामलों के लिए यह वर्ष अच्छा है, जानें कुंभ राशि का वार्षिक लव राशिफल 

Pisces Yearly Love Horoscope 2025: लव लाइफ संतोषजनक बनी रहेगी, जानें मीन राशि का वार्षिक लव राशिफल

वैवाहिक जीवन के संदर्भ में, यह वर्ष मिश्रित परिणाम दे सकता है. एक ओर, मई महीने के बाद राहु-केतु का प्रभाव सप्तम भाव से दूर होकर आपसी गलतफहमियों को समाप्त करने में सहायक होगा, वहीं मार्च के बाद से शनि का सप्तम भाव में होना कुछ विसंगतियों के आगमन का संकेत दे रहा है.

यहां देखें 2025 का वार्षिक राशिफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola