कन्या राशि वाले पार्टनर से खुलकर संवाद करें, यहां देखें 20 से 26 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jan 2025 4:15 AM
Virgo Weekly Horoscope 20 to 26 January 2025
Virgo Weekly Horoscope 20 to 26 January 2025: कन्या राशि के लिए 20 से 26 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Virgo Weekly Horoscope 20 to 26 January 2025: जनवरी माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जनवरी 2025
कन्या : इस सप्ताह आपके प्रयासों की सराहना होगी. नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा. साझेदारों के साथ तालमेल बनाकर चलें, इससे आपको लाभ मिलेगा. किसी भी नई योजना को शुरू करने से पहले अच्छे से विचार करें.
मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जानें 20 से 26 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के रिश्ते में और गहराई आएगी, यहां देखें 20 से 26 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के रिश्ते में और गहराई आएगी, यहां देखें 20 से 26 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं. बिजनेस में साझेदारी के फैसले सोच-समझकर लें.
रिलेशनशिप: रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. पार्टनर से खुलकर संवाद करें.किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द से बचाव करें. योग और ध्यान आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मानसिक थकान से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें.
कन्या राशि वाले पार्टनर से खुलकर संवाद करें, यहां देखें 20 से 26 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, यहां देखें 20 से 26 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
शुभ डेट: 20,21,24
शुभ कलर: सफेद, नीला, हरा
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, रविवार
सावधानी: किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें.
उपाय: बुधवार को हरे फल का दान करें और गणेश जी की पूजा करें.
धनु राशि वाले खानपान पर ध्यान दें, यहां देखें 20 से 26 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों को वेतनवृद्धि का अवसर मिल सकता है, यहां देखें 20 से 26 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वाले मानसिक तनाव से ऐसे दूर रहें, यहां देखें 20 से 26 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
ऐसे होते हैं कन्या राशि वाले
कन्या राशि के जातकों का स्वभाव कुछ हद तक सरल और कुछ हद तक कठोर होता है. इन्हें प्रकृति से गहरा लगाव होता है, जिसके कारण बागवानी और सुंदर पौधों की देखभाल करना इन्हें बहुत पसंद है. इनकी उतावली और जल्दबाजी के कारण ये अक्सर समस्याओं में फंस जाते हैं. इनके स्वभाव की एक प्रमुख कमी यह है कि ये अत्यधिक स्वार्थी होते हैं और दूसरों की सलाह को नजरअंदाज करते हैं, जिससे इन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ये अक्सर दूसरों का मजाक उड़ाने में आनंद लेते हैं, जिसके कारण इनके संबंधों में खटास आ जाती है. यदि इस राशि का जातक व्यवसाय करना चाहता है, तो उसे दूसरों के साथ मिलकर व्यवसाय की शुरुआत करनी चाहिए. इसके परिश्रमी स्वभाव, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के कारण इसकी व्यापारिक संभावनाएं सफल हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










