Virgo Monthly Horoscope December 2025: करियर ग्रोथ का महीना, कन्या राशि के लिए नए दरवाजे खुलेंगे, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2025 10:50 AM

विज्ञापन

कन्या राशि के लिए दिसंबर 2025 का राशिफल

Virgo Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 कन्या राशि वालों के लिए करियर और व्यक्तिगत जीवन में उत्साह और प्रगति का महीना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और उन्नति के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य पर ध्यान देना और योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक रहेगा.

विज्ञापन

Virgo Monthly Horoscope December 2025: आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा रहेगा, व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या फिर किसी नई समस्या का सामना करना पड़ेगा — ऐसी कई बातें हमारे मन को घेरे रहती हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए इसका विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

परिवारिक जीवन मजबूत रहेगा. ग्रहों के अनुकूल सहयोग से परिवार में जो अनबन की स्थिति बनी थी, वह दूर हो जाएगी. आपकी वाणी के सकारात्मक प्रभाव के कारण रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. परिवारिक जिम्मेदारियों में भाई–बहन आपका साथ देंगे. नए कार्य को लेकर संतुष्टि मिलेगी और परिवार में नई योजनाओं को लेकर उत्साह बना रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार को लेकर अधिक चिंता न करें. नए व्यापार की योजना बनाई है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं. व्यापार में ईमानदारी बनाए रखें और ग्राहकों से बातचीत सावधानीपूर्वक करें. आपकी मेहनत रंग लाईगी. नौकरीपेशा जातकों की कार्य क्षमता मजबूत होगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को माह के अंत तक सफलता मिल सकती है.

शिक्षा तथा करियर

शिक्षा के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन कठिन मेहनत की आवश्यकता होगी. पढ़ाई के दौरान कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन आपका धैर्य आपको सफलता तक पहुँचाएगा. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को पढ़ाई में अतिरिक्त समय देना चाहिए. कॉलेज की राजनीति से दूर रहें. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे, लेकिन अधिकारियों से बात करते समय सावधानी रखें. नई नौकरी के योग भी बन रहे हैं.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा. पार्टनर आपको कोई सरप्राइज़ गिफ्ट दे सकता है. रिश्ते में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. सिंगल जातक जिसे पसंद करते हैं, उसे प्रपोज कर सकते हैं—बात बन सकती है. लिव-इन रिलेशन में हैं तो विवाह का प्रस्ताव मिलने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन रह सकती है, लेकिन इससे रिश्ते में रोमांटिक व्यवहार बढ़ेगा.

यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर सामान्य रूप से संतुष्टि रहेगी, लेकिन बीच–बीच में जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है. खान–पान पर ध्यान दें, वरना आगे चलकर लंबी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए समय–समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहें.

उपाय

  • प्रतिदिन भगवान विष्णु का पूजन करें.
  • भगवान गणेश के मंत्रों का नित्य जप करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola