Aaj Ka Dhanu Rashifal 29 August 2026: अनुभवी की सलाह से बनेंगे बिगड़े काम, पर पेट की अनदेखी बिगाड़ सकती है आज का दिन
आज का धनु राशिफल 29 अगस्त 2026
Aaj Ka Dhanu Rashifal 29 August 2026: आज 29 अगस्त 2026 को कुछ नया सीखने और लंबी अवधि की प्लानिंग से बड़ा फायदा होगा. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और लव लाइफ में खुलापन आएगा. हालांकि, बिना सोचे निवेश करने, भोजन में लापरवाही बरतने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा.
Aaj Ka Dhanu Rashifal 29 August 2026: आज 29 अगस्त के दिन नया सीखने, दूरगामी योजनाएं बनाने और नेटवर्किंग के लिए बेहतरीन है. अनुभवी लोगों की सलाह से तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा, बस सेहत और खानपान के प्रति सतर्कता बरतें. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
करियर-बिजनेस
काम में कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है. नया संपर्क भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है. कारोबार में नए बाजार या ग्राहक की दिशा में विचार बन सकता है. नौकरी में किसी अनुभवी व्यक्ति से सीखने का मौका मिलेगा. बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में पैसा न लगाएं. लंबी अवधि की योजना बनाना आज ज्यादा सही रहेगा.
रिलेशनशिप
परिवार के साथ बातचीत अच्छी रहेगी. किसी बड़े व्यक्ति से सलाह मिल सकती है. घर से जुड़ी कोई योजना आगे बढ़ सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मन अच्छा रहेगा. किसी पुराने मुद्दे पर परिवार की राय अलग हो सकती है. समझदारी से बात करेंगे तो बात बिगड़ेगी नहीं.
लव लाइफ
प्रेम जीवन में खुलापन रहेगा. साथी के साथ भविष्य की बात करना आसान होगा. किसी पुराने रिश्ते में चल रही दूरी कम हो सकती है. अविवाहित लोगों को किसी परिचित के माध्यम से नया संपर्क मिल सकता है. साथी के साथ अपनी प्राथमिकता साझा करना अच्छा रहेगा. रिश्ते को लेकर जल्द फैसला लेने के बजाय समय दें.
स्वास्थ्य
खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा. बाहर का खाना ज्यादा लेने से बचें. पेट को भारी रखने वाली चीजों से दूरी रखें. पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें. दिनभर पानी कम न होने दें. यात्रा या भागदौड़ हो तो बीच में आराम जरूर करें.
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए