कन्या राशिफल 5 अगस्त 2026: आज का दिन बना सकता है आपके काम, पढ़ें पूरा भविष्यफल
5 अगस्त 2026 का कन्या राशिफल
Aaj Ka Kanya Rashifal 5 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kanya Rashifal 5 August 2026: आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ, करियर में प्रगति और नई संभावनाएं लेकर आएगा. दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन बाद में परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और हनुमान जी की आराधना से आत्मविश्वास व सफलता में वृद्धि होगी.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में कार्यों में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. हालांकि, चंद्रमा के नवम भाव में प्रवेश करने के बाद भाग्य का पूरा सहयोग मिलने लगेगा. उच्च अधिकारियों और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. शिक्षा, विदेश या लंबी यात्रा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. व्यापारियों के लिए नई योजनाएं भविष्य में आर्थिक लाभ का आधार बन सकती हैं.
रिलेशनशिप
परिवार में आपसी विश्वास और सहयोग बना रहेगा. माता-पिता तथा गुरुजनों का आशीर्वाद आपके मनोबल को बढ़ाएगा. रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा.
लव लाइफ
प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और आपसी विश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुख, प्रेम और सामंजस्य से भरपूर रहेगा. वहीं, अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध बनने के शुभ योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित आहार आपके लिए लाभकारी रहेंगे. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. पर्याप्त नींद लेने से पूरे दिन ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी.
आज का विशेष योग व उपाय
मंगलवार भगवान हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त करने का दिन है. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा श्रद्धापूर्वक "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें. इससे भाग्य, आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी तथा कार्यों में सफलता मिलेगी.
शुभ रंग: हल्का हरा शुभ अंक: 5
यह भी पढ़ें: सावन 2026: शिवलिंग पर जल चढ़ाने के 5 नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










