शुक्र गोचर 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा आकर्षण

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :14 May 2026 7:06 AM
विज्ञापन
Venus Transit 2026 in Gemini

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर

Venus Transit 2026: आज 14 मई 2026 को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे. शुक्र-बुध का यह शुभ संयोग मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम, करियर और धन में सकारात्मक बदलाव लाएगा.

विज्ञापन

Venus Transit 2026 in Gemini: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, सुंदरता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. वर्तमान समय में शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं, लेकिन अब जल्द ही वे अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 8 जून 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है. ऐसे में शुक्र और बुध का यह संयोग आकर्षण, रचनात्मकता और संवाद क्षमता को मजबूत करेगा. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहने वाला है.

मेष राशि: बढ़ेगा आत्मविश्वास और नेटवर्किंग

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में नए अवसर लेकर आ सकता है. आपकी बातचीत की शैली प्रभावशाली बनेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. छोटी यात्राओं, नए संपर्कों और नेटवर्किंग से लाभ मिलने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में भी रोमांच और उत्साह बना रहेगा.

उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें.

सिंह राशि: सामाजिक दायरा होगा मजबूत

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर नई दोस्ती और सामाजिक विस्तार का समय साबित हो सकता है. ऑनलाइन माध्यमों या मित्र मंडली के जरिए नए रिश्ते बन सकते हैं. करियर में सहयोग और टीमवर्क से सफलता मिलने के योग हैं.

उपाय: शुक्रवार को गायों को हरी घास खिलाएं.

कुंभ राशि: रचनात्मकता से मिलेगा लाभ

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में गोचर बेहद लाभकारी रहेगा. कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स, छात्रों और व्यवसायियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपकी रचनात्मक सोच और आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा. प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा.

उपाय: शुक्रवार को इत्र या सुगंधित वस्तुओं का दान करें.

शुक्र का यह गोचर प्रेम, संवाद और आर्थिक प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola