Aquarius Yearly Horoscope 2023: कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Dec 2022 9:16 AM

विज्ञापन

Aquarius Yearly Horoscope 2023: कुम्भ राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने कुम्भ राशिफल 2023

विज्ञापन

New Year 2023 Kumbh Rashifal, कुम्भ राशिफल 2023: आने वाले नए साल 2023 में कुम्भ राशि के जातकों के जीवनबहुत कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण होने वाला है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित कुम्भ वार्षिक राशिफल 2023 ( Aquarius Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष कुम्भजातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

पारिवारिक जीवन

परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा और उनके साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है. वर्ष के मध्य में घर के सदस्यों में किसी बात को लेकर कलह होगी लेकिन अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा. ऐसे समय में आपको धैर्य से काम लेना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है.वर्ष के अंत में परिवारवालों का आप पर विश्वास और बढ़ेगा. समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सभी के साथ आपका संबंध मजबूत बनेगा. अपनी माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखे और यदि कोई बीमारी हैं तो उसका ईलाज पहले से ही करवा ले.

करियर

वर्ष की शुरुआत में व्यापार में कुछ घाटा संभव हैं जिसे लेकर आप परेशान होंगे. कोई पुरानी डील भी टूट सकती है. खर्चे अपेक्षाकृत बढ़ तो जाएंगे लेकिन आप उन पर कुछ हद्द तक लगाम लगा पाने में सक्षम होंगे. जून-जुलाई के महीने में आकस्मिक धन लाभ होगा. यदि आपने किसी क्षेत्र में निवेश किया हुआ हैं तो वहां से भी लाभ मिलेगा.यदि आप नौकरी कर रहे हैं और जॉब से खुश नहीं है तो इस वर्ष आपको नयी नौकरी मिलेगी और वहां काम भी आपको पसंद आएगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और जब तक नयी नौकरी न लगे तब तक पुरानी कंपनी से त्यागपत्र बिल्कुल ना दे.

शिक्षा

यदि आप कॉलेज में हैं तो इस वर्ष आपकी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ेगी तथा किसी सीनियर के द्वारा आपका मार्ग प्रशस्त होगा. आप अपनी प्रतिभा को पहचान पाएंगे और उसी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जिसमे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा.वर्ष के अंतिम माह में कुछ कठिनाइयों का सामना अवश्य करना पड़ेगा लेकिन आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा जिस कारण आत्म-विश्वास और अधिक मजबूत बनेगा.

प्रेम जीवन

यदि आपके विवाह को समय हो गया है तो जीवन में नयी खुशी आ सकती हैं. इस बीच आपका अपनेजीवनसाथी के प्रति प्रेम और बढ़ेगा तथा उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे. सभी आपके रिश्ते को देखकर प्रसन्न दिखाई देंगे और मंगल की कामना करेंगे.यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो भी यह वर्ष आप दोनों के लिए शुभ है. वर्ष के मध्य में कुछ अनबन हो सकती है या किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा आप दोनों के रिश्ते में खटास उत्पन्न करने की कोशिश की जाएगी लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे सुलझा लेंगे.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ज्यादा अच्छा नही हैं क्योंकि मंगल भारी है. कोई ना कोई छोटी-मोटी बीमारी आपको घेरे रखेगी जिस कारण आप परेशान होंगे. ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाने की आदत डाले. स्वयं की और घर के सभी सदस्यों की एक बार नज़र भी उतार ले.मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन अप्रैल के माह में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है. यह बात मन ही मन आपको परेशान करेगी और आप किसी से साँझा करने पर भी झिझकेंगे.

शुभ रंग:-आसमानी

शुभ अंक:- 9

उपाय

(1)समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करे व भूखे को भोजन अवश्य कराए.

(2) दुर्गा जी का पूजन कीजिए

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

संपर्क सूत्र – 08986778277

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola