ePaper

Virgo Yearly Horoscope 2023: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Updated at : 11 Dec 2022 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
Virgo Yearly Horoscope 2023: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें  वार्षिक राशिफल

Virgo Yearly Horoscope 2023: कन्या राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने कन्या राशिफल 2023

विज्ञापन

New Year 2023 Varshik Rashifal, कन्या राशिफल 2023: नए साल 2023 में कन्या राशि के जातकों के जीवन में बहुत कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण होने वाला है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Virgo Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष कन्याजातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

पारिवारिक जीवन

यदि परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा हैं जिसका हल नही निकल पा रहा हो तो इस वर्ष उसका समाधान हो जायेगा और स्थिति पहले से भी बेहतर हो जाएगी.वर्ष के मध्य में सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा तथा सभी एक-दूसरे का सहयोग करते नज़र आएंगे.अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि अगस्त-सितंबर के माह में उनका स्वास्थ्य खराब रह सकता हैं.वर्ष के अंत में घर में कुछ अनहोनी घटने के संकेत है इसलिये सावधान रहे.

करियर

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा.व्यापार में तो तरक्की होगी ही साथ ही यदि आपने किसी को कर्ज पर पैसा दे रखा है तो वह भी वापस आएगा.किसी अन्य क्षेत्र में निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ मिलने के संकेत है.नौकरी में संकट आने का खतरा है.इस वर्ष मंगल थोड़ा भारी है जिस कारण नौकरी में समस्या उत्पन्न होगी.इससे बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करे.

शिक्षा

छात्रों को इस वर्ष अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी और परिणाम मनचाहे नही होंगे.यदि आप खेल में अच्छे है तो उसमे अपना करियर बनाने का विचार कर सकते है और उस क्षेत्र में आप प्रयास भी करेंगे लेकिन परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे इसलिये कोशिश नही छोड़े.स्कूल के छात्रों को इस वर्ष अपने किसी रिश्तेदार का मार्गदर्शन मिलेगा और उनसे भरपूर सहयोग भी जो उनके बहुत काम आएगा.ऐसे में उसका अनुसरण करेंगे तो आपके लिए उत्तम रहेगा.

प्रेम जीवन

यदि आप प्रेम संबंध में है तो यह वर्ष आपके लिए इतना अच्छा नही बीतेगा.आपकी अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन होती रहेगी और रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी.ऐसे में अपने स्वभाव को नरम रखे और चीजों को समझने का प्रयास करे अन्यथा स्थिति और बद्दतर होगी. यदि आपका विवाह नही हुआ है तो इस वर्ष कुछ अच्छे रिश्ते आएंगे लेकिन आपकी माँ उनसे प्रसन्न नही दिखाई देंगी.ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा.

स्वास्थ्य

मार्च के महीने में स्वास्थ्य खराब रह सकता है, इसलिए ध्यान रखें.मानसिक रूप से कुछ परेशानी होगी और किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी जो मन ही मन आपको परेशान करेगी.ऐसे में किसी अपने से इस बारे में बात करे तो चिंता दूर हो जाएगी.घर का माहौल अच्छा रहने के कारण आप शांति का अनुभव करेंगे.वर्ष के अंत में दुर्घटना होने की संभावना है इसलिये कही भी जाते समय अपना ध्यान रखें.

शुभ रंग:-नीला

शुभ अंक:- 1

उपाय:-

भगवान शिव का पूजन तथा अभिषेक कीजिए लाभ होगा

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

संपर्क सूत्र – 08986778277, 07001817818

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola