तुला राशिफल 25 जनवरी 2026: आज सकारात्मक ऊर्जा से भरा दिन, कार्यक्षेत्र में दिखेगा असर
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Jan 2026 7:15 AM
Aaj Ka Tula Rashifal 25 January 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? जानिए आज का तुला राशिफल.
Tula Aaj Ka Rashifal 25 January 2026 : आज 25 जनवरी 2026, दिन रविवार है. आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 44 मिनट के उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में है. राहु-कुम्भ में और केतु-सिंह राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार …
Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल
आज संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नौकरी में सहयोग मिलेगा. बिजनेस की नई योजना सफल हो सकती है. घर में रिश्ते मधुर रहेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. कला और रचनात्मक कामों में मन लगेगा. कोई फैसला लेते समय परिवार की सलाह लें.
करियर / बिजनेस : आज पढ़ाई और काम पर ध्यान रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों से ध्यान भटक सकता है, जिससे परिणाम कमजोर हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा. बिजनेस में नए काम को लेकर बातचीत हो सकती है. फिलहाल नौकरी बदलने का फैसला न लें, धैर्य से आगे बढ़ना ही बेहतर रहेगा.
रिलेशनशिप (परिवार): आज परिवार में संतुलन बना रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मतभेद पर बातचीत से समाधान निकल सकता है. भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी. प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला धीरे-धीरे सुलझने की दिशा में जाएगा.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा. आज रिश्ते में संतुलन बनाए रखना जरूरी है. पुराने क्रश से जुड़ी कोई बात मन को असमंजस में डाल सकती है. आज प्रपोज करने से पहले हालात को अच्छे से समझ लें. अपने रिश्ते को लेकर ज़्यादा लोगों से चर्चा न करें.
स्वास्थ्य: आज गर्दन या कमर में दर्द की शिकायत होगी. ब्लड प्रेशर के मरीज नियमित दवा और रूटीन का ध्यान रखें. हल्की एक्सरसाइज़ और पर्याप्त पानी पीना लाभदायक रहेगा.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय
आज सूर्य देव की विधिवत पूजा करें.
तांबे के लोटे से जल में लाल फूल और रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.
11 या 21 बार मंत्र जप करें – ॐ सूर्याय नमः.
गुड़ और गेहूं का दान करें.
सुबह कुछ समय सूर्य नमस्कार करें.
नोट: यह उपाय मान-सम्मान, आत्मविश्वास और करियर में स्थिरता बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 5 सबसे असरदार उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए