तुला राशिफल 17 फरवरी 2026: आज प्रेम संबंधों और संतान पक्ष को लेकर अनिश्चितता का माहौल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Feb 2026 10:18 AM
आज 17 फरवरी 2026 का तुला राशिफल
Tula Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज पंचम भाव में ग्रहों का पंचग्रही योग विद्यार्थियों और क्रिएटिव फील्ड के लोगों के लिए बहुत प्रभावशाली है. हालांकि, पंचम भाव में लगने वाला सूर्य ग्रहण आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता और एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है, जिससे मन में भ्रम की स्थिति बन सकती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन
Tula Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: तुला राशि: आज रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आएगा. काफी समय से चल रही जॉब की टेंशन खत्म होगी. ग्रहण के प्रभाव वश आज महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें. स्टूडेंट्स के लिए सलाह है कि फालतू की बातों और सोशल मीडिया के डिस्ट्रैक्शन को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें, तभी आप कॉम्पिटिशन जीत पाएंगे.
करियर-बिजनेस: आज पंचम भाव का ‘पंचग्रही योग’ विद्यार्थियों और कला-जगत से जुड़े युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. काफी समय से चली आ रही करियर की टेंशन आज खत्म होगी. ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी की सराहना होगी, लेकिन सूर्य ग्रहण के साये में आज किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत या बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज ‘रोमांस’ और ‘इमोशन्स’ का तड़का लगेगा. पंचम भाव के ग्रह आपको अपने पार्टनर के प्रति बहुत संवेदनशील बनाएंगे. यदि आप सिंगल हैं और किसी को पसंद करते हैं, तो आज का दिन दिल की बात कहने के लिए अनुकूल है, पर ग्रहण काल के दौरान बातचीत में सावधानी बरतें ताकि कोई गलतफहमी न हो. रिश्तों में आज नयापन और ताजगी महसूस होगी, जो आपके मन को खुश रखेगी.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य है, लेकिन सूर्य ग्रहण और अमावस्या के प्रभाव से पेट में गैस या जलन की समस्या हो सकती है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई के तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है. आज खूब पानी पिएं और ध्यान करें. लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना आज आपके आत्मविश्वास और सेहत दोनों के लिए सकारात्मक वाइब्स लेकर आएगा.
सावधानी: फालतू की गॉसिप में समय बर्बाद न करें, आज ग्रहण के प्रभाव से आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है, इसलिए काम पर फोकस करना ही आपको जीत दिलाएगा.
ये भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या आज, पितृ दोष शांति और दान-पुण्य के लिए नोट करें शुभ समय और राहु काल
उपाय: मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें और शिव चालीसा का पाठ करें. ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद को चावल या चीनी का दान करें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग– लाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










