तुला राशि 17 अप्रैल 2026: क्या आज खुलेंगे धन लाभ के रास्ते या बढ़ेगी जिम्मेदारियां?
Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Apr 2026 4:25 AM
Aaj Ka Tula Rashifal 17 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Tula Rashifal 17 April 2026: आज चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर आपके वैवाहिक जीवन और साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता दिला सकता है. शुक्र और सूर्य की मेष राशि में स्थिति आपके आकर्षण को बढ़ाएगी. व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा और नए संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं.
करियर और व्यवसाय: पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में लाभ की संभावना है. नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अनुकूल है. पब्लिक रिलेशन और सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. नौकरी में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में महिला सहयोगियों का विशेष सहयोग मिलेगा.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए दिन अनुकूल है. फोन पर रोमांटिक बातचीत और प्यार भरे पल साझा होंगे. शाम को किसी अच्छे होटल में डिनर का आनंद ले सकते हैं. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी और रिश्तों में नयापन महसूस होगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कमर दर्द या मूत्र संबंधी समस्या हो सकती है. तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें. शारीरिक थकान महसूस होने पर मालिश लाभकारी रहेगी. योग और व्यायाम को नियमित रखें. मानसिक रूप से मन प्रसन्न रहेगा.
- सावधानी: दिखावे में आकर फिजूलखर्ची से बचें.
- उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं.
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: आसमानी
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










