तुला राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज सेहत में रहेगा सुधार या थकान और तनाव से रहना होगा सतर्क?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

आज का तुला राशिफल

Tula Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Tula Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: तुला राशि. आज का दिन आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि करने वाला है. आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा की स्थिति आपके आत्मविश्वास को शिखर पर ले जाएगी. आज आप पेंडिंग पड़े कार्यों को तेजी से निपटाने में पूरी तरह सफल रहने वाले हैं.

करियर-बिजनेस: मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार उपलब्धियां लेकर आएगा. आज आपकी प्रतिभा की सराहना होगी. आपको किसी नई तकनीक या नए आइडिया के माध्यम से बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ संचार में स्पष्टता रखें. अपनी बात निडर होकर कहें. आज आपका संवाद रिश्तों को और भी गहरा बनाएगा. छोटी यात्रा का योग बन सकता है. आपकी पर्सनालिटी आज आपके प्रेम जीवन में रोमांस की नई लहर पैदा करेगा.

स्वास्थ्य: आज आप काफी सक्रिय रहेंगे. शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे. हाथों या कंधों में हल्का खिंचाव होने की आशंका है. नियमित मालिश और हल्का व्यायाम आपके रक्त संचार को बेहतर बनाएगा. आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे.

सावधानी: यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान रखें और जल्दबाजी में कोई भी दस्तावेज साइन न करें.

उपाय: देव गुरु बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव

Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola