वृषभ राशिफल 4 अगस्त 2026: नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ दिन, जानें शुभ अंक और सरल उपाय
4 अगस्त 2026 का वृषभ राशिफल
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 4 August 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 4 August 2026:आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास, नई शुरुआत और करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है. दिन के शुरुआती समय में खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, लेकिन बाद में परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. परिवार का सहयोग मिलेगा, प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं.
करियर-बिजनेस
दिन की शुरुआत में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा. हालांकि, चंद्रमा के आपकी राशि में आने के बाद आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. नए कार्यों की शुरुआत और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन का उत्तरार्ध अनुकूल रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके पक्ष में रहेगा. व्यापार में विस्तार और नए अवसर मिलने की प्रबल संभावना है.
रिलेशनशिप
परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी सकारात्मक सोच घर के वातावरण को आनंदमय बनाए रखेगी. मित्रों और रिश्तेदारों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. परिवार में आपकी सलाह और निर्णय को महत्व मिलेगा.
लव लाइफ
प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा. साथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत बनाएगा. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. वहीं, अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध बनने के शुभ संकेत मिल सकते हैं.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार महसूस होगा. नियमित योग और संतुलित भोजन आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगे. पर्याप्त विश्राम करने से मानसिक तनाव दूर होगा. सकारात्मक सोच पूरे दिन उत्साह और ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होगी.
आज का विशेष योग व उपाय
मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की आराधना करें. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आर्थिक उन्नति के योग मजबूत होंगे.
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6
यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी: सुकर्मा योग में करें शिव पूजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










