सिंह राशिफल 09 मार्च 2026: क्या आज आपकी आय बढ़ेगी या अनचाहे खर्च से आर्थिक संतुलन डगमगा सकता है?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज का सिंह राशिफल

Singh Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Singh Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: सिंह राशि. आज आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा और लग्न में केतु का होना आपको थोड़ा भावुक बना सकता है. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर मन में कुछ चिंताएं या मानसिक उथल-पुथल रह सकती है. घर के रख-रखाव या साज-सज्जा में आप व्यस्त रह सकते हैं. आपको मानसिक सुकून मिलेगा और एकांत प्रिय लगेगा.

करियर-बिजनेस: सप्तम भाव में सूर्य-बुध की युति व्यापारिक साझेदारी में लाभ के संकेत दे रही है. नए अनुबंध जुड़ने की प्रबल संभावना है. नौकरीपेशा जातकों को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. अपने काम को समय पर और बिना गलती के पूरा करें. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है. आय के नए स्रोत तो बनेंगे. पुराने खर्चों के कारण बचत करना थोड़ा कठिन होगा.

लव लाइफ: आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. किसी भी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर पार्टनर पर शक न करें. जीवनसाथी के साथ घर की शांति को लेकर चर्चा करें. एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते को मजबूती देगा. आज मन का भारीपन कम होगा और आपसी संबंधों में मधुरता फिर से लौटेगी.

स्वास्थ्य: आज हृदय रोगियों और रक्तचाप की समस्या वाले लोगों को अपनी सेहत के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. घर के किसी सदस्य की बीमारी के कारण आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. आज शारीरिक और मानसिक थकान होगी. पर्याप्त पानी पिएं और गहरी नींद लेने का प्रयास करें. आपका शरीर फिर से ऊर्जावान महसूस कर सके और तनाव कम हो.

सावधानी: जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola