सिंह राशिफल 05 मार्च 2026: क्या करियर में भाग्य आज आपके लिए बड़ी सफलता लेकर आएगा?

Singh Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Singh Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: सिंह राशि. आज का दिन आपके लिए आर्थिक उन्नति लेकर आएगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव यानी धन भाव में गोचर करेंगे. लग्न स्वामी सूर्य का सप्तम भाव में मंगल-बुध के साथ होना आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली और तेजस्वी बनाएगा.
करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे भविष्य में पदोन्नति के द्वार खुलेंगे और वेतन वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी और व्यापारियों को बाजार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं.
लव लाइफ: आज मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के सहयोग से आप किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे. पार्टनर के साथ घर की साज-सज्जा पर समय व्यतीत करेंगे जिससे आपसी मेलजोल और घर का वातावरण बहुत सुखद बना रहेगा.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन अच्छा है लेकिन खान-पान की स्वच्छता का ध्यान रखें क्योंकि मुख से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और मीठी चीजों का सेवन सीमित रखें ताकि आप पूरे दिन ऊर्जावान और तरोताजा महसूस कर सकें.
सावधानी: अजनबियों से धन के लेनदेन में पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1
Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read: आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










