सिंह राशिफल 04 मार्च 2026: क्या भ्रम और असमंजस आज दिला सकते हैं गलत फैसला?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज का सिंह राशिफल

Singh Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Singh Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: सिंह राशि. आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं. लग्न में स्थित केतु आपको थोड़ा एकांतप्रिय बना सकता है लेकिन कुम्भ के सप्तम ग्रहों से सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है और धन संचय करने में आप आज सफल रहेंगे.

करियर-बिजनेस: सप्तम भाव में सूर्य और मंगल की युति पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ विवाद पैदा कर सकती है. नौकरी में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि वरिष्ठों की नजर आपके प्रदर्शन पर टिकी है. व्यापारिक लेन-देन में स्पष्टता रखें और धन का निवेश बहुत सोच-समझकर करें ताकि भविष्य में कोई हानि न हो.

लव लाइफ: पार्टनर का व्यवहार थोड़ा जिद्दी हो सकता है जिससे घर में तनाव की स्थिति बन सकती है. आपको धैर्य से काम लेना होगा और अपनी भावनाओं को शांत तरीके से व्यक्त करना होगा ताकि रिश्ते खराब न हों. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अपनी शादी की बात घर वालों से करने के लिए बिल्कुल अनुकूल है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों में जलन या मुख से संबंधित छोटी परेशानियां आज आपको थोड़ी असहज कर सकती हैं. खान-पान में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें और बाहर का खुला हुआ भोजन करने से पूरी तरह परहेज करना हितकर रहेगा. रात को समय पर सोने की आदत डालें ताकि आपकी आँखों और मस्तिष्क को पर्याप्त आराम मिल सके.

सावधानी: आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: क्या मालव्य राजयोग चमकाएगा आपकी किस्मत? जानें शुक्र के राशि परिवर्तन का आप पर प्रभाव

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola