सिंह मासिक राशिफल जून 2026: जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकती है

Updated:
विज्ञापन
Singh Masik Rashifal June 2026

सिंह मासिक राशिफल जून 2026

Kanya Masik Rashifal June 2026: इस महीने कन्या राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे और 20 तारीख के बाद धन लाभ के योग बनेंगे. करियर में सफलता मिलेगी और लव लाइफ में मधुरता रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी, बस धैर्य रखें और उतावलापन से बचें.

विज्ञापन

Singh Masik Rashifal June 2026, सिंह राशि: जून का महीना आपके लिए कुछ चुनौतियों के साथ प्रगति लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य दशम भाव में मजबूत स्थिति में हैं, जो कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता देंगे. हालांकि, आपकी राशि में केतु की उपस्थिति आपको बीच-बीच में मानसिक रूप से भ्रमित या एकाकी महसूस करा सकती है. गुरु का बारहवें भाव में जाना धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ाएगा. 16 जून के बाद सूर्य का गोचर लाभ भाव में होने से आर्थिक लाभ निश्चित है.

करियर-बिजनेस: इस महीना व्यापार और नौकरी में शानदार परिणाम मिलेंगे. दशम भाव में सूर्य का गोचर सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ पहुंचाएगा. व्यापारियों के लिए 16 जून के बाद का समय नए निवेश और विस्तार के लिए उत्तम है. दशमेश शुक्र के प्रभाव से कला, मीडिया और ग्लैमर से जुड़े जातकों को इस महीने विशेष ख्याति प्राप्त होगी.

रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक मोर्चे पर मिला-जुला रहेगा. सातवें भाव में राहु की उपस्थिति जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकती है. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा. केतु के प्रभाव से कभी-कभी आप परिवार से दूरी महसूस कर सकते हैं, लेकिन बड़ों के हस्तक्षेप से घर की सुख-शांति बनी रहेगी.

लव लाइफ: यह महीना प्रेम जीवन के लिए सामान्य रहेगा. एकादश भाव में बुध और शुक्र की उपस्थिति शुरुआत में लव लाइफ को खुशनुमा बनाएगी, लेकिन शनि की दृष्टि के कारण पार्टनर आपसे अधिक समय की मांग कर सकता है. काम की व्यस्तता के बीच साथी के लिए समय निकालना आपके रिश्ते को टूटने से बचाएगा.

स्वास्थ्य: इस महीना आपको हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है. केतु के कारण मानसिक तनाव या अज्ञात भय रह सकता है, इसलिए सुबह की सैर और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

सावधानी: इस महीना जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपनी भाषा और टोन को पूरी तरह नियंत्रित रखें.

उपाय: इस महीना प्रतिदिन तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

शुभ कलर: केसरिया
शुभ अंक: 1

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola