Shukraditya Rajyog 2025: होने जा रहा है शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Oct 2025 8:58 AM
होने जा रहा है शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण
Shukraditya Rajyog 2025: जल्द ही शुक्रादित्य राजयोग बनने जा रहा है, जो विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा. नौकरी में प्रमोशन, आय और मान में वृद्धि, धनलाभ और व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं. यह समय निर्णय और निवेश के लिए अनुकूल रहेगा, साथ ही समाजिक और पारिवारिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा.
Shukraditya Rajyog 2025: वर्तमान में सूर्य तुला राशि में हैं और 2 नवंबर को शुक्र कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा. यह योग 3 राशियों के लिए खास रूप से लकी साबित होने वाला है और इसका प्रभाव 16 नवंबर तक रहेगा.
कर्क राशि – नौकरी, धन और सम्मान में वृद्धि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग भौतिक सुख और लाभ लेकर आएगा. इस समय प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का तोहफा मिल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. माता और ससुराल के साथ संबंध मजबूत रहेंगे.
धनु राशि – आय, निवेश और कारोबार में लाभ
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग आय में जबरदस्त वृद्धि का संकेत है. निवेश से लाभ और नए आय स्रोत बन सकते हैं. व्यापारियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा. नए कॉन्ट्रैक्ट और सौदे मिल सकते हैं. आकस्मिक धनलाभ और संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है.
मकर राशि – किस्मत और व्यापार में प्रगति
मकर राशि के जातकों को यह योग आकस्मिक धनलाभ और किस्मत का पूरा साथ देगा. काम-कारोबार में तरक्की के अवसर बनेंगे. नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति संभव है. व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे. साथ ही पिता के साथ संबंधों में मजबूती आएगी.
यह समय तीनों राशियों के लिए आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में शुभ बदलाव का है. मेहनत और धैर्य के साथ कार्य करने पर लाभ निश्चित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










