मीन राशि में शनि-राहु की युति से बनेगा पिशाच योग, जानें प्रभाव

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Mar 2025 8:00 AM

विज्ञापन

Shani Rahu Yuti 2025

Shani Rahu Yuti 2025: मार्च के महीने में शनि और राहु की युति होने जा रही है, जिसके परिणाम अत्यंत नकारात्मक हो सकते हैं. आइए, इस विषय पर विस्तार से चर्चा करें.

विज्ञापन

Shani Rahu Yuti 2025: आने वाले 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. पहले शनि कुम्भ राशि में अपने मूल त्रिकोण में थे, लेकिन अब वे मीन राशि में स्थानांतरित होंगे, जिससे पिचास योग का निर्माण होगा. इस योग का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जबकि अन्य राशियों को नुकसान हो सकता है. यह दिन शनि के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. शनि का यह परिवर्तन 29 मार्च 2025 को होगा, जो कि शनिवार के साथ अमावस्या के दिन भी है, जिससे शनि अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है.

इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी होगा. शनि एक मंद गति से चलने वाला ग्रह है, जिसे न्याय का प्रतीक माना जाता है. शनि कर्म के अनुसार फल प्रदान करता है और वर्तमान में मीन राशि में प्रवेश कर रहा है, जहां राहु पहले से मौजूद है. मीन राशि देवगुरु वृहस्पति की राशि है, और इस राशि में शनि और राहु जैसे अशुभ ग्रहों का एक साथ होना शुभ नहीं माना जाता. इस स्थिति में पिचास योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ लोगों को थोड़ी परेशानी और कुछ को अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.

इस हफ्ते लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, यहां से जानें तिथि, समय और जरूरी सावधानियां

जन्मकुंडली में शनि और राहु की युति का प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार, राहु और शनि का एक साथ किसी भी भाव में होना अनुकूल नहीं माना जाता. इस स्थिति में एक अशुभ योग का निर्माण होता है, जो बुरे कर्मों के प्रभाव को दर्शाता है. जिस भाव में यह योग बनता है, वह उस भाव से संबंधित प्रभावों को नष्ट कर देता है.

शनि और राहु की युति का नकारात्मक प्रभाव

शनि और राहु की युति का प्रभाव स्त्री और पुरुष की कुंडली में भिन्न-भिन्न रूप से प्रकट होता है. यह विवाह में रुकावट, व्यापार में हानि, न्यायालय के मामलों में वृद्धि, मित्रों के साथ विवाद, नींद में बुरे सपने, नकारात्मक शक्तियों का बढ़ना, संतान की प्राप्ति में देरी, बार-बार गर्भपात, और नौकरी में कठिनाइयों का कारण बन सकता है.

राहु-केतु के अतिरिक्त, मंगल के साथ होने वाले अशुभ प्रभाव

शनि तुला राशि में उच्च स्थिति में होते हैं और जिस भाव में वे स्थित होते हैं, उस भाव से संबंधित फल सकारात्मक होते हैं. हालांकि, उनकी तीसरी दृष्टि को सबसे खराब माना जाता है, जो अत्यधिक कष्टकारी होती है. यदि शनि मित्र राशि में होते हैं, तो वे सामान्य लाभ प्रदान करते हैं, जबकि शत्रु राशि में होने पर वे गंभीर समस्याएँ उत्पन्न करते हैं, जिनमें अशुभ राशि सिंह शामिल है. जब शनि मंगल के साथ होते हैं या मेष तथा वृश्चिक राशि में स्थित होते हैं, तो यह व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयाँ उत्पन्न कर सकता है.

अशुभ शनि के संकेत

  • कार्य आरंभ करने पर उसमें रुकावटें आती हैं.
  • परिवार में सुस्ती और स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ जाती हैं.
  • संतान की बुद्धिमत्ता कम होती है.
  • सरकारी कार्यों में डर बना रहता है.
  • पराई स्त्री के साथ संबंध बनते हैं.
  • घर बनाने की योजना बनाते हैं, लेकिन धन की कमी के कारण निर्माण रुक जाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola