Shani Margi 2023: शनि कुम्भ राशि में होंगे मार्ग, इन राशि के जातकों का होगा भाग्योदय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Nov 2023 4:49 PM
Shani Margi 2023 in kumbh rashi these zodiac sign will be shine: नवग्रहों में शनि ग्रह को न्यायाधीश का दर्जा मिला हुआ है. इसके साथ ही वह मकर और कुंभ राशि के स्वामी है.शनि अनुराधा नक्षत्र और उतरा भाद्रपद का स्वामी है. इस समय शनि कुम्भ राशि में गोचर कर रहे है.
Shani Margi 2023: भारतीय ज्योतिष में शनि ग्रह का एक महतवपूर्ण स्थान है.ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को विशेष दर्जा दिया गया है. शनिदेव को कर्मफल दाता.कलियुग का दंडाधिकारी कहा जाता है. नवग्रहों में शनि ग्रह को न्यायाधीश का दर्जा मिला हुआ है. इसके साथ ही वह मकर और कुंभ राशि के स्वामी है.शनि अनुराधा नक्षत्र और उतरा भाद्रपद का स्वामी है. इस समय शनि कुम्भ राशि में गोचर कर रहे है लेकिन यह वक्री अवस्था में है शनि मकर तथा कुम्भ राशि दोनों राशि का स्वामित्व शनि करते है नव ग्रह में सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह है .एक राशि से दुसरे राशि बदलने में ढाई साल लगता है. शनि एक अशुभ प्रभावों से जहा व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित करता है वही शुभ दृष्टि पड़ने पर बहुत ही उच्च लेकर जाता है यानि रंक से राजा बना देता है .यह वयोक्ति को उचित न्याय करता है.शनि कुंडली में शनि जिस घर में बैठते है उस घर को ठीक रखते है तथा जिस घर को देखते है उनको तकलीफ देते है.शनि के मार्गी होने से जो लोग शनि के साढ़ेसाती से पीड़ित है उनको राहत मिलेगा.
शनि कब हो रहे है मार्गी
शनि 4 नवंबर को बजकर 26 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं
जाने ग्रह कैसे वक्री तथा मार्गी चाल में चलते है
शनि के मार्गी कैसे होते है सौर मंडल में सभी ग्रह एक दुसरे से काफी दूर है सभी ग्रह सूर्य के चक्कर लगाते है.सभी ग्रह के परिक्रमा करने का अलग -अलग रास्ता है.पृथ्वी का भी एक अलग रास्ता है जो सूर्य के चक्कर लगाती है कभी कभी धीमी चल रहे ग्रह के बगल से पृथ्वी तेजी से गुजरती है. धीमी चाल से चल रहे ग्रह पीछे छूट जाते है .कोई भी ग्रह जब वह उलटी दिशा में चल चल रहे है उसे वक्री चाल कहते है.जो ग्रह सीधी चाल में चले उसे मार्गी कहते है .रहू और केतु हमेशा वक्री चाल में चलते है.सूर्य और चंद्रमा हमेशा मार्गी चाल में चलते है .
कुंडली के बारह राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा शनि का
मेष राशि
मेष राशि वाले को शनि आपके लाभ के भाव में मार्गी होंगे जिसे आय ठीक रहेगा.आपके इच्छा की पूर्ति होगी ,आपके निर्णय क्षमता मजबूत होगा. नौकरी में प्रमोशन होगा अधिकारी का सहयोग मिलेगा .स्वास्थ्य उतम रहेगा आपके लिए शनि का मार्गी होना लाभकारी रहने वाला है .
वृष राशि
वृष राशि वाले को शनि कर्म के स्थान में मार्गी हो रहे है .करियर में लाभ होगा पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. व्योपार से लाभ होगा पारिवारिक सहयोग मिलेगा.आय ठीक रहेगा. निवेश करे लाभ होगा .कार्य का बोझ ज्यादा रहेगा. पिता के व्योपार में उतार चढ़ाव होगा .स्वास्थ्य पर ध्यान दे .
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले को भाग्य स्थान पर मार्गी हो रहे है आपको शनि भाग्येश भी है आपके कार्य में तेजी आएगी .भाग्य का साथ मिलेगा.आपके खर्च बढ़ जायेगा करियर को ठीक करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा वरिष्ठ लोगो से सम्मान मिलेगा .पत्नी के साथ रिश्ते में तनाव बनेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दे .
कर्क राशि
कर्क राशि वाले को रोग स्थान पर मार्गी हो रहे है .कार्य के दौरान आप संभल कर रहे ,दोस्ती में तथा पारिवारिक सम्बन्ध में बात करते समय वाणी को नियंत्रण में रखे .नौकरी करने वाले संभल कर रहे .खर्च बढ़ जायेगा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .
सिंह राशि
सिंह राशि वाले को दाम्पत्य जीवन तथा पेट सम्बंधित भाव पर यानि सातवा भाव में मार्गी हो रहे है.आपके करियर में उतार चढाव बना रहेगा .सहकर्मी आपको सहयोग नहीं करेगे.कार्य में परिवर्तन नहीं करे. वयोपार में लाभ देगा यात्रा नहीं करे प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वाले को शत्रु भाव रोग भाव में शनि मार्गी हो रहे है .शनि नौकरी में उन्नति होगा ,विदेश यात्रा की योग बनेगा,आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी .वयोपार में खूब लाभ होगा .आर्थक स्थिति ठीक रहेगा .धन का लाभ होगा ,साझे में कार्य नहीं करे .
तुला राशि
तुला राशि में शनि शिक्षा तथा संतान के भाव में गोचर कर रहे है. सभी कार्य में उन्नति होगा कार्य के दौरान किये हुए प्रयास सफल होगा .कार्य व्योसाय में लाभ होगा बचत शानदार रहने वाला है . पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा .शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा रोमांस बढ़ जायेगा .संतान का उन्नति होगा .
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले को माता तथा सुख के भाव में मार्गी हो रहे है .आपको भूमि भवन का लाभ मिलेगा. आपको भाग्दौर बना रहेगा.आपके एकाग्रता में कमी बनेगा.निवास स्थान का परिवर्तन
हो सकता है .करियर में कड़ी मेहनत करना पड़ेगा .माता के स्वास्थ्य ठीक रहेगा .
धनु राशि
धनु राशि वाले को शनि भौतिक सुख तथा भाई बहन के भाव में मार्गी हो रहे है .आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है .आर्थिक पक्ष से लाभ होगा. कार्यस्थल में मान सम्मान मिलेगा. करियर बेहतर बनेगा,धैर्य के साथ काम करे उन्नति करेगे.भाई -बहन का सहयोग मिलेगा .सकारात्मक विचार बनेगा .
मकर राशि
मकर राशि वाले को धन के भाव में मार्गी होंगे आपके भाग्य में उन्नति होगा ,पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा .नए नौकरी के योग बन रहे है व्योपार में लाभ ठीक होगा .आय ठीक रहेगा . बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण करें.
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वाले को लगन भाव यानि प्रथम भाव में मार्गी हो रहे है जिसे आपको थोडा मेहनत करना पड़ेगा तब आप उन्नति करेगे ,नौकरी को लेकर चिंतित रहेगे ,यात्रा बनेगी ,कार्य में सहकर्मी का सहयोग नहीं मिल पायेगा. परिवार में बात -विवाद बढेगा .स्वास्थ्य ठीक रहेगा .
मीन राशि
मीन राशि वाले को शनि खर्च के भाव यानि बारहवे भाव में मार्गी होंगे जिसे इस समय आप सचेत रहे.अधिकारी का सहयोग नहीं मिलेगा. नौकरी में बदलाव का विचार बनेगा ,वयोपार से आप संतुस्थ रहेगे ,नया कार्य नहीं करे .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










