वृश्चिक राशिफल 5 अगस्त 2026: कारोबार में चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन रहेगा शानदार
5 अगस्त 2026 का वृश्चिक राशिफल
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 5 August 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 5 August 2026: आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साझेदारी, करियर में प्रगति और रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में शुरुआत में चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सफलता के नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में लाभ के संकेत हैं और हनुमान जी की आराधना से आत्मबल एवं सफलता में वृद्धि होगी.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में कार्यभार और प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है. हालांकि, चंद्रमा के सप्तम भाव में प्रवेश करने के बाद साझेदारी और व्यावसायिक संबंधों से लाभ मिलने के योग बनेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. व्यापार में नए अनुबंध और नए ग्राहकों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य अपेक्षा से बेहतर परिणाम देंगे.
रिलेशनशिप
परिवार में सुखद और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा तथा जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे. मित्रों और रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की योजना बनने के भी संकेत हैं.
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा होगी. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बना रहेगा. वहीं, अविवाहित लोगों के लिए मनपसंद साथी मिलने के शुभ संकेत हैं.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी. नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार आपके लिए लाभकारी रहेंगे. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और पूरी नींद लें. सकारात्मक सोच पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह बनाए रखने में मदद करेगी.
आज का विशेष योग व उपाय
मंगलवार भगवान हनुमान की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा श्रद्धापूर्वक "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें. इससे शत्रु बाधाएं दूर होंगी, दांपत्य जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 8
यह भी पढ़ें: सावन 2026: शिवलिंग पर जल चढ़ाने के 5 नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










