Shani Rashi Parivartan 2023: जल्द होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन लोगों पर चलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या
Shani Parivartan 2023: शनि 17 जनवरी को रात 08 बजकर 02 मिनट पर अपने दूसरे घर कुंभ में प्रवेश करेंगे. साढेसाती के प्रभाव से जातकों को कई तरह की परेशानियां आती हैं. आइए जानें किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर देखने को मिलेगा.
Shani Parivartan 2023: 30 साल बाद शनि अपनी ही राशि में कुंभ में विराजमान होंगे। कर्मफलदाता के कुंभ में प्रवेश करते ही कुछ राशियों पर से साढ़े साती और ढैय्या समाप्त होगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करीब एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर दूसरी राशि में जाते हैं. ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का विशेष महत्व होता हैं. शनि 17 जनवरी को रात 08 बजकर 02 मिनट पर अपने दूसरे घर कुंभ में प्रवेश करेंगे. साढेसाती के प्रभाव से जातकों को कई तरह की परेशानियां आती हैं. आइए जानें किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर देखने को मिलेगा.
कर्क राशि के अष्टम भाव में शनि गोचर करेंगे. इससे इन्हें सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. माता के स्वास्थ्य की ओर से चिंतित हो सकते है. इस अवधि में किसी भी व्यक्ति को धन उधार ने दें. वरना पैसा फंस सकता है.
शनि वृश्चिक राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं. इन्हें कार्यस्थल पर तनाव मिल सकता है. आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती है. वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें.
ज्योतिष के अनुसार मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 26 जनवरी 2017 को शुरू हुई थी. इन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप 29 मार्च 2025 तक रहेगी. मौजूदा समय में इन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है.
मीन राशि वालों पर शनि की ढैय्या का असर देखने को मिल सकता है. शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मीन राशि,मकर राशि, और कुंभ राशि वालों पर शनि की ढैय्या का खास असर देखने को मिलेगा. मकर राशि के जातकों पर इसका शुभ असर पड़ेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. बिजनेस में भी तरक्की मिल सकती है. इसके अलावा कुंभ और मीन राशि वालों पर इसका अशुभ असर पड़ेगा. कामकाज में बदलाव आने के साथ-साथ आप बीमार भी पड़ सकते हैं.
ज्योतिष गणना के अनुसार किसी जातक पर शनि साढ़ेसाती तब लगती है जब जन्म राशि से 12वें, पहले और दूसरे भाव में शनि संचरण करते हैं. शनि साढ़ेसाती साढ़े सात साल तक चलती है, इस कारण से इसे साढ़ेसाती कहा जाता है.
क्या होती है ढैय्या
शनि का गोचर राशि से चौथे और आठवें भाव में होता है तो शनि की ढैय्या लगती है. ज्योतिष में कुंडली का चौथा और आठवां भाव शुभ नहीं माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










