Saptahik Vrishchik Rashifal 6 to 12 September 2026: परीक्षा में सफलता और कमाई के नए साधन, लेकिन नौकरी में बदलाव संभव
वृश्चिक राशि के साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 सितंबर 2026
Saptahik Vrishchik Rashifal 6 to 12 September 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नया हफ्ता नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया है, यहां से जानें वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, प्रेम और वैवाहिक जीवन,पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, उपाय, लकी रंग और लकी अंक के बारे में.
Saptahik Vrishchik Rashifal 6 to 12 September 2026: वृश्चिक राशि के जातकों को सितंबर 2026 के नए सप्ताह में कुछ सुखद बदलाव देखने को मिलेगा. आपकी पर्सनल लाइफ में प्यार और समझदारी बनी रहेगी . इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से
करियर और नौकरी राशिफल
करियर को लेकर इस हफ्ते बेरोजगार लोगों को पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे और रोजगार के क्षेत्र में कुछ सुखद बदलाव देखने को मिलेगा. युवा वर्ग अपने काम के जगह पर पूरे जोश और उत्साह से काम करेंगे. खास बात यह है कि आपके काम-काज के साथ ग्लैमर भी जुड़ेगा. परीक्षा और प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी. सरकारी नौकरी करने वालों के ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है.
आर्थिक राशिफल
पैसों के मामले में यह हफ्ता कमाल का रहेगा. आपको अपनी आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
रोमांस, फन और लव के लिए यह समय बेहद अच्छा है. आपकी पर्सनल लाइफ में प्यार और समझदारी बनी रहेगी, जिससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा. खुशखबरी यह है कि कुछ लोगों का नया प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है. नई-नवेली शादीशुदा जोड़ों का समय मौज-मस्ती में बीतेगा.
पारिवारिक जीवन
घर-परिवार के लिहाज से यह हफ्ता शुभ समाचार लेकर आ रहा है. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी. भाई-बहनों के साथ चल रहे झगड़े अब खत्म होंगे और परिजनों के साथ आपसी प्यार बढ़ेगा. रोग, कर्ज और शत्रुबाधा से छुटकारा मिलेगा. कुल मिलाकर समय खुशियों से भरा रहेगा.
स्वास्थ्य
सेहत के मामले में यह हफ्ता अच्छा रहेगा और पुरानी परेशानी से राहत मिल सकती है. फिर भी खान-पान की लापरवाही न करें और रोज कुछ देर सैर या व्यायाम जरूर करें.
उपाय
इस सप्ताह हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाएं और मंगलवार को ज्योतिष की माला अर्पित करें. इससे आपकी सारी मुश्किलें आसान होंगी और सुख-समृद्धि बढ़ेगी.
शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार
शुभ रंग: लैवेंडर, पर्पल
शुभ तारीख: 8,12
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए