Libra Weekly Horoscope: सोचने का समय अब खत्म हो चुका है, अब अंजाम देने का समय आ गया है

Updated at : 03 Jul 2022 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope: सोचने का समय अब खत्म हो चुका है, अब अंजाम देने का समय आ गया है

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह (03 जुलाई 2022 से 09 जुलाई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

तुला:इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी अपनी ही स्वराशि में सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं.ग्रह इंकित कर रहे है कि आपको अपने संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नए संपर्क और दोस्त बनाने होंगे. कभी कभी चीजों को उसी तरह आने देना चाहिए जैसे वह प्राकृतिक रूप से आ रही हों. हर कुछ को अपनी सोच और अपने अनुसार ढालने की कोशिश न करें.रिश्तों के मामले में आपके लिए यह सप्ताह चिंतामुक्त और सकारात्मक साबित होगा.

करियर-बिजनेस

वक्त है एक नई शुरुआत का. बेहतरीन समय नई शुरुआत के लिए. सब कुछ जैसे आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा हो. रास्ता बिल्कुल खाली है और आप बिना किसी परेशानी के उस पर आगे बढ़ सकते हैं. सोचने का समय अब खत्म हो चुका है, अब अंजाम देने का समय आ गया है.

रिलेशनशिप

आप जिन्हें इग्नोर कर रहे हैं, उन्हें आपके प्रेम की जरूरत है. यह सप्ताह रिश्तों को परखने का नहीं, रिश्तों को समझने का है. आपका भरोसा आपको आपकी उम्मीद से बेहतर हासिल करने में मदद करेगा. रिश्तों को लेकर सकारात्मक सोच आपमें आश्चर्यजनक रूप से बदलाव का कारण बनेगी.

हेल्थ

नाक, कान या गले से संबंधित कुछ मौसमी समस्याएं आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. मौसम का ध्यान रखें और बचाव के तरीकों पर फोकस करें. चिकित्सीय परामर्श को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें, अन्यथा छोटी बीमारी भी बड़ी हो सकती है.

लकी डेट:03,06,07

कलर: काला, हरा, लाल.

लकी दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार

सावधानी

सतही तौर पर किसी बात को समझ कर कोई बड़ा निर्णय न लें. आपके सामने आने वाली चीजों की तह तक जाएं और अपने स्तर पर पूरी छानबीन और समझ के बाद ही कोई निर्णय लें. दूसरों की सलाह सुनें, लेकिन पूरी तरह से उसे अमल में लाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

उपाय

इस सप्ताह गणेशजी की मूर्ति दुर्वा और लाल रंग के फूल चढ़ाकर धूप,दीप जलाएं.लड्डू का भोग लगाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola