Saptahik Makar Rashifal 6 to 12 September 2026: नौकरी की तलाश होगी खत्म, सेहत को लेकर रहें सावधान

Updated:
विज्ञापन

मकर राशि के साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 सितंबर 2026

Saptahik Makar Rashifal 6 to 12 September 2026: मकर राशि के जातकों के लिए नया हफ्ता नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया है, यहां से जानें मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, प्रेम और वैवाहिक जीवन,पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, उपाय, लकी रंग और लकी अंक के बारे में.

विज्ञापन

Saptahik Makar Rashifal 6 to 12 September 2026: मकर राशि के जातकों को सितंबर 2026 के नए सप्ताह में बिजनेस से अच्छा मुनाफा कमाने के योग बन रहे हैं. आपसी रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा . इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

विज्ञापन

करियर और नौकरी राशिफल

इस सप्ताह करियर के लिहाज से आपके लिए बढ़िया मौके बन रहे हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनकी तलाश जल्द पूरी हो सकती है. अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो बेझिझक आगे बढ़ें—सफलता जरूर मिलेगी. कारोबार में अचानक मुनाफा होने के योग हैं. जमीन, मकान या गाड़ी की खरीद-बिक्री से भी अच्छा फायदा होगा. जो बच्चे उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है.

आर्थिक राशिफल

पैसों के मामले में यह हफ्ता खुशखबरी लेकर आ रहा है. कारोबार से अचानक धन लाभ के संकेत हैं. जो पैसे किसी के पास लंबे समय से अटके हुए हैं, वो इस हफ्ते वापस मिल सकते हैं. प्रॉपर्टी के सौदों में अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार और नजदीकी बढ़ेगी. शादीशुदा जोड़ों के बीच अगर कोई बड़ी अनबन चल रही है, तो वो आसानी से सुलझ जाएगी. कुछ लोगों का नया प्रेम प्रसंग शुरू होगा. अविवाहित लोगों के लिए शादी के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. रिश्तेदारों और दोस्तों से भरपूर मदद मिलेगी. नया घर या फ्लैट खरीदने का प्लान बन सकता है. बच्चों की तरक्की से मन खुश रहेगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.

स्वास्थ्य और सेहत

सेहत के मामले में यह हफ्ता ठीक-ठाक रहेगा. बस बाहर का खाना कम खाएं और खान-पान का ध्यान रखें. थोड़ी थकान या सिरदर्द हो सकता है, इसलिए आराम जरूर करें.

उपाय

शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को काले तिल या उड़द का दान करें. हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

शुभ दिन: बुधवार और शनिवार

शुभ रंग: लाल, गुलाबी

शुभ तारीख: 8, 10

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola