Kumbh Weekly Horoscope: बेकार की आलोचना का शिकार हो सकते हैं

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2022 7:10 AM

विज्ञापन

Kumbh Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (9 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022) वैसे तो औसत रहेगा लेकिन इस हफ्ते को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें. आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

इस सप्ताह चन्द्रमा की शुरुआत में उपस्थिति एकादश भाव में होने से, आपको अपनी दृष्टि में सकारात्मकता लाते हुए जो धुंध आपके चारों तरफ़ छाई हुई है, उसे स्वंय ही अपने प्रयासों से हटाने की ज़रूरत होगी. क्योंकि आपको इस बात को समझना होगा कि, यही धूल आपकी प्रगति को बाधित कर रही है. इसलिए ये समय उससे बाहर निकलते हुए, कुछ अच्छा करने का है.

इस सप्ताह आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और इसके चलते ही आपको, कुछ वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बनेगी. हालांकि मध्य में चन्द्रमा लग्न में गोचर करते हुए आपके सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिस कारण संभावना अधिक रहेगी कि आपका जीवन साथी आपको आर्थिक मदद देते हुए, किसी मुसीबत से निकलने में आपकी मदद करें.

वहीं इसके बाद चन्द्रमा अपना गोचर करते हुए आपके द्वितीय भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे आपका मन घर में कुछ बदलाव लाने के लिए उत्सुक दिखाई देगा. हालांकि कुछ भी परिवर्तन करने या घर से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले, बाक़ी लोगों की राय भली-भांति जान लें. अन्यथा आप न चाहते हुए भी, बेकार की आलोचना का शिकार हो सकते हैं.

करीबी दोस्त से मुलाक़ात मुमकिन है

यदि आप किसी अधिकारी या निवेशक से, मुलाक़ात करने के लिए पूर्व से ही अपने प्रयास कर रहे थे तो, इस सप्ताह अचानक से किसी करीबी या दोस्त की मदद से आपकी उनसे मुलाक़ात मुमकिन है. इसलिए खुद को इसके लिए पहले से ही तैयार करते हुए, अपने ज्ञान को बढ़ाएं. अन्यथा उनके प्रश्न आपका मुँह बंद करते हुए, उनके ही सामने आपको मुर्ख प्रदर्शित कर सकते हैं.

इस सप्ताह आपको ज्यादा ध्यान लगाकर पढ़ाई करने की ज़रूरत होगी

अगर किसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, इस सप्ताह आपको ज्यादा ध्यान लगाकर पढ़ाई करने की ज़रूरत होगी. इसके अलावा छात्रों को अपनी पढ़ाई के बीच, अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिये भी थोड़ा समय निकालने की सलाह दी जाती है. क्योंकि 2 अक्टूबर से बुध आपके अष्टम भाव में मार्गी हो जाएंगे, इससे संभव है कि किसी छोटी-मोटी मौसमी बीमारी के कारण आपको बाधा महसूस हो.

उपाय

बहते हुए पानी में काले तिल प्रवाहित करें.

शुभ दिन-बुधवार,शुक्रवार

शुभ तारीख-10,14

शुभ रंग-हरा,काला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola