Saptahik Dhanu Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानें

Updated:
विज्ञापन

साप्ताहिक धनु राशिफल

Saptahik Dhanu Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. आप दूर के कार्यों में अच्छी तरह आगे बढ़ सकेंगे.

विज्ञापन

Saptahik Dhanu Rashifal 14 to 20 April 2024: धनु राशि- इस सप्ताह जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा. प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे. चली आ रही समस्या का समाधान होगा. भाई बहनों का प्यार मिलेगा.

करियर/बिजनेस राशिफल

इस सप्ताह आप दूर के कार्यों में अच्छी तरह आगे बढ़ सकेंगे. पेशेवर मोर्चें पर आपको एकाग्रता भी रहेगी, इस दौरान आपकी निर्णय लेने की शक्ति कम हो जाएगी. नौकरीपेशा लोगों को काम में और निर्णय लेने में देरी के कारण फटकार मिल सकती है.

रिलेशनशिप राशिफल

इस सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए इस सप्ताह कोई विशेष चिंता नहीं है, क्योंकि आपके रिश्ते पहले से ही परिपक्वता रहेगी. नए रिश्तों की शुरुआत के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय अनुकूल है. आप प्यार का इजहार करने के लिए उत्सुक रहेंगे.

Also Read:Saptahik Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी, पढ़ें वीकली राशिफल

हेल्थ राशिफल

इस सप्ताह चिंता और अशांति के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसका ध्यान रखें. सप्ताह के उत्तरार्ध में शारीरिक दुर्बलता और आलस्य अधिक रहेगा. पीठ दर्द या दांत दर्द की भी संभावना है. अंतिम दिनों में आप मन को तरोताजा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में संलग्न होंगे.
लकी डेट- 14, 17, 19
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी- दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- इस सप्ताह बेवजह के चीजों को लेकर तूल न दे अन्यथा आत्मीय बन्धुजनों से मनमुटाव हो सकता है.
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में गुड़ एवं तुलसी दल चढ़ाकर पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola