रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों और राखी का रंग, जानें किस राशि के लिए क्या है शुभ

Updated:
विज्ञापन

Excerpt: रक्षाबंधन 2026 पर राशि के अनुसार शुभ रंग चुनना आपके त्योहार को और खास बना सकता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, हर राशि के लिए एक विशेष रंग शुभ माना जाता है. जानें मेष से मीन तक किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ रहेगा और कैसी राखी बांधनी चाहिए.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का एक शुभ रंग होता है. रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार कपड़े पहनना और भाई को उसी रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है. आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ रहेगा.

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार शुभ रंग

AI Image
AI Image

मेष राशि

मेष राशि के लिए लाल रंग शुभ है. रक्षाबंधन पर लाल कपड़े पहनें. भाई की राशि मेष है तो लाल रंग की राखी बांधें.

वृष राशि

वृष राशि के लिए सफेद और आसमानी रंग शुभ हैं. इन रंगों के कपड़े पहनें. भाई की राशि वृष है तो आसमानी रंग की राखी बांधें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए हरा और सी-ग्रीन रंग शुभ है. इन रंगों के कपड़े पहनें. भाई की राशि मिथुन है तो हरे या सी-ग्रीन रंग की राखी बांधें.

यह भी पढ़ें: 101, 501 या 1100? जानिए रक्षाबंधन पर बहन को कितनी दक्षिणा देना है सही

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए दूधिया सफेद रंग शुभ है. इस रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि कर्क है तो दूधिया सफेद रंग की राखी बांधें.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए नारंगी रंग शुभ है. रक्षाबंधन पर नारंगी कपड़े पहनें. भाई की राशि सिंह है तो नारंगी रंग की राखी बांधें.

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए पिस्ता ग्रीन रंग शुभ है. इस रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि कन्या है तो पिस्ता ग्रीन रंग की राखी बांधें.

तुला राशि

तुला राशि के लिए चमकीला नीला रंग शुभ है. नीले रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि तुला है तो नीली राखी बांधें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए लाल रंग शुभ है. रक्षाबंधन पर लाल कपड़े पहनें. भाई की राशि वृश्चिक है तो लाल रंग की राखी बांधें.

यह भी पढ़ें: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, गुरु के नक्षत्र गोचर से...

धनु राशि

धनु राशि के लिए केसरिया रंग शुभ है. इस रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि धनु है तो केसरिया रंग की राखी बांधें.

मकर राशि

मकर राशि के लिए नीला और काला रंग शुभ है. इन रंगों के कपड़े पहनें. भाई की राशि मकर है तो नीली राखी बांधें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए नीला रंग शुभ है. रक्षाबंधन पर नीले कपड़े पहनें. भाई की राशि कुंभ है तो नीली राखी बांधें.

मीन राशि

मीन राशि के लिए हल्दी जैसा पीला रंग शुभ है. पीले रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि मीन है तो पीले रंग की राखी बांधें.

यह भी पढ़ें: पुत्रदा एकादशी 2026: पूजा सामग्री और विधि जानें


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola