Monthly mesh Rashifal March 2024: मार्च माह का मेष राशिफल, जानें कैसा बीतेगा ये महीना
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Feb 2024 5:50 PM
March 2024 ka Mesh Rashifal
Monthly mesh Rashifal March 2024: सभी लोग जानना चाहते है़ कि मार्च महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
पारिवारिक जीवन :
परिवारिक जीवन मिलाजुला रहने वाला है शुक्र आपके दशम भाव में बैठे थे अब यह 7 मार्च को एकादश भाव में गोचर करेगे जिसे आपका आय में बढ़ोतरी होगा, परिवार के सभी सदस्य आप से प्रसन्न रहेगें एक दुसरे के प्रति प्रेम बना रहेगा. मंगल 15 मार्च को एकादश भाव में आयेगे इस समय भूमि भवन का खरीदारी हो सकती है.माता -पिता के साथ सम्बन्ध ठीक रहेगा .परिवार में धार्मिक अनुष्ठान होगा 15 मार्च के बाद आपके परिवार में आपसी सम्बन्ध में अनबन बनेगा.माह के अंतिम सप्ताह में भाई बहन के साथ मनमुटाव बनेगा, इस समय शत्रु परेशान करेगे.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार के लिए यह माह बहुत ही उत्तम रहेगा शुक्र 7 मार्च तक दशम भाव रहेंगे उसके बाद एकादश भाव में गोचर करेगे जिसके कारण व्यापार में जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.माह के शुरुआत जो लोग साझे में कार्य कर रहे है पार्टनर के साथ विवाद बन सकता है उनके साथ बात -चित करते समय सावधानी रखे. जो लोग ट्रेडिंग कर रहे है उनके लिऐ बहुत ही लाभकारी रहेगा.व्यापार में धन का लाभ उत्तम रहेगा। साथ ही पुराने बने हुए कर्ज की समाप्ति होगी.नौकरी करने वाले को नौकरी में उत्तम लाभ होगा नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है .मंगल तथा शुक्र के शुभ स्थान में रहने के कारण महिला सहकर्मी के साथ प्रेम सम्बन्ध बन सकता है ,15 मार्च के बाद शत्रु को पराजित हो जायेगे.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों को माह के मध्य तक कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे है उनके लिए उत्तम रहने वाला है. 13 मार्च के बाद जो लोग मिडिया फैशन तथा संगीत की पढाई कर रहे है उनको सफलता मिलेगी .डॉक्टर तथा इंजीनियरिग की पढाई करने वाले को किसी का मार्गदर्शन आपको मिलेगा जिसके कारण आपका प्रदर्शन शिक्षा में ठीक रहेगा.जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको और मेहनत करने की जरुरत है करियर में आप उन्नति करेगे मंगल आपको करियर में उत्तम सफलता दिलाएगा आप अपना मेहनत जारी रखे.नए नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगी.
प्रेम जीवन
इस माह आपके प्रेम सम्बन्ध ठीक नहीं रहेगा मंगल ,सूर्य, बुध, शुक्र के कारण आपके प्रेम सम्बन्ध में कमजोर बनेगी आपके प्रेमी के साथ बेवजह के अनबन बनेगा इस समय बात करते समय सावधानी रखे.बृहस्पति के सप्तम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रहा है जिसके कारण वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशमय रहेगा.आप दोनो का विचार खूब मिलेगा आप दोनों मिलकर कुछ नया निर्णय लेंगे 14 मार्च के बाद आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव बनेगा यह तनाव 26 मार्च तक रहेगा उसके बाद आपका वैवाहिक तनाव में कमी बनेगी आप दोनों फिर से बहुत ही खुशमय रहेंगे.
स्वास्थ्य
इस माह आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा राहु द्वादश भाव में तथा केतु छठे भाव में बैठे है पेट सम्बंधित समस्या बनेगा सूर्य,शनि बुध का दृष्टि पंचम भाव में है जिसके कारण तनाव बनेगा.अनिंद्रा की समस्या बढ़ जाएगी.आंख तथा पैर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है .
लकी नंबर 7
लकी कलर मैरून
उपाय
प्रत्येक दिन सुबह में भगवन सूर्य को जल में लाल फुल या लाल चन्दन डालकर अर्ध्य दे लाभ होगा .
हनुमान चालीसा का पाठ करे तथा शनि का पूजन करे लाभ मिलेगा
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










