Monthly Makar Rashifal March 2024: मार्च माह का मकर राशिफल, जानें कैसा बीतेगा ये महीना

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Feb 2024 5:03 PM

विज्ञापन

March 2024 ka Makar Rashifal

Monthly Makar Rashifal March 2024: सभी लोग जानना चाहते है़ कि मार्च महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए हैं.

विज्ञापन

पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है.मकान का निर्माण का कार्य आरम्भ करेगे लेकिन खर्च बढ़ जायेगा. बड़ो के साथ आपका मनमुटाव बनेगा. देवगुरु बृहस्पति आपके चौथे भाव में बैठे है आपके दुसरे भाव में सूर्य ,शनि और बुध रहने के कारण आपके पारिवारिक जीवन में थोड़ी तनाव बनेगा.धन को लेकर विवाद बनेगा रिश्तेदार के साथ अनबन बनेगा.इस माह खर्च पर ध्यान देना पड़ेगा संभवतः कर्ज बढ़ जायेगा 15 मार्च तक भाई -बहन का सहयोग मिलेगा.इस समय पारिवारिक जीवन बहुत ही अनुकूल रहेगा. आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ जायेगा.

व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए यह माह बहुत ही अनुकूल रहने वाला है व्यापार में खूब लाभ होगा.आपके सप्तम भाव पर मंगल तथा शुक्र की दृष्टी सप्तम भाव पर रहा है जिसके कारण आपके व्यापार में गति बनेगी आपके व्यापार में बाहर से ऑर्डर खूब मिलेगा.आप इस समय खूब मेहनत करेगे जिसे आपका कारोबार में बढ़ोतरी होगी,जो लोग साझे में व्यापार किए है उनके रिश्ते में अनबन बनेगा फिर भी आपका व्यापार ठीक चलेगा.नौकरी करने वाले को अपना कार्य ठीक तरह से करेंगे शुक्र माह के शुरूआत में प्रथम भाव में रहेंगे जिसके कारण आप पूरी लगन के साथ कार्य करेगे.आपके कार्य को लोग प्रसंसा करेगे.बृहस्पति का दिर्ष्टि दशम भाव पड़ रहा है अधिकारी का सहयोग मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर
छात्रो को इस माह उत्तम रहेगा यह माह आपके लिए शिक्षा के क्षेत्र में हर्षोल्लास बना रहेगा बृहस्पति आपके चौथे भाव में बैठे है जिसे शिक्षा के क्षेत्र में बने हुए कठिनाई दूर होगा जो उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे है उनको सफलता मिलेगी जो लोग रिसर्च के क्षेत्र में पढाई कर रहे है उनका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा.राहु तीसरे भाव में है जो छात्र विदेश जाकर पढाई करना चाहते है उनको सफलता मिलेगा. करियर में आपको सफलता मिलेगा आपका कार्य करने की तरीका उच्य स्तर पर रहेगा आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे, जो लोग नौकरी को लेकर विदेश यात्रा करना चाहते है उनको सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में माह के शुरुआत में बढ़िया रहेगा पंचम भाव के स्वामी शुक्र आपके पहला भाव में बैठे है जिसे आप खूब रोमांटिक रहेंगे जो लोग सिंगल है अपना प्यार का इजहार करेगे मंगल के साथ शुक्र है जिसके कारण जो लोग लम्बे समय से प्रेम सम्बन्ध में है उनको विवाह का प्रस्ताव मिलेगा जिनके प्रेम सम्बन्ध में पहले से अनबन बना हुआ था उनका रिश्ता में मधुरता बन जाएगी. वैवाहिक जीवन में बहुत ही खुशमय रहेगा.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिए यह माह आपको थोड़ी समस्या बनेगी, आपको आंख तथा दांत में समस्या बनेगी 15 मार्च के बाद आपको गले की समस्या बनेगी .इस माह कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगा. छोटी- मोटी बीमारी परेशान करेगा समय से इलाज कराए आप स्वस्थ्य हो जायेगे.

लकी नंबर 6
लकी कलर हरा

उपाय
मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करे साथ ही शनि का पूजन करे लाभ होगा .
गणेश जी का पूजन करे .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola