Monthly Kumbh Rashifal March 2024: मार्च माह का कुंभ राशिफल, जानें कैसा बीतेगा ये महीना
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Feb 2024 5:50 PM
March 2024 ka Kumbh Rashifal
Monthly Kumbh Rashifal March 2024:सभी लोग जानना चाहते है़ कि मार्च महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए हैं.
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन आपको मिला जुला रहने वाला है .इस समय बात करते समय संयम रखे.अचल संपत्ति को लेकर लाभ होगा राहु आपके दुसरे भाव में बैठे है पारिवारिक विवाद बनेगा ,भय और चिंता के कारण आपको निजी जीवन में विवाद बन जायेगा लेकिन सुलझ भी जल्दी होगा 7 मार्च को शुक्र आपके चन्द्र कुंडली के प्रथम भाव आयेगे इस समय से आपके परिवार में मान -सम्मान बढ़ जायेगा.रिश्तेदार का आना जाना हो सकता है.आपको रिश्तेदार के साथ समय वयोतित होगा.गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा आपका खर्च बढ़ जायेगा.
व्यापार तथा नौकरी
आपके व्यापार में परेशानी बढ़ जाएगी.14 मार्च के बाद सूर्य राशि परिवर्तन करेगे राहु के साथ दुसरे भाव में आयेगे मंगल तथा शनि का दृष्टी सप्तम भाव पर पड़ रहा है जिसके कारण व्यापार में समस्या बनेगा. इस समय नया निवेश नहीं करें.साझे में व्यापार किए है आपको संभल कर रहने की जरुरत है .इस समय व्यापार को लेकर कोई नया निर्णय नहीं ले नौकरी करने वाले को बहुत उत्तम रहने वाला है मंगल द्वादश भाव में है आपके कार्य सुचारू ढंग से चलेगा.आपको नौकरी में ज्यादा समस्या नहीं बनेगी सभी कार्य आसानी से निकलेंगे लेकिन 15 मार्च के बाद आप नौकरी में परिवर्तन कर सकते है .
शिक्षा तथा करियर
छात्रो के लिए यह माह उत्तम रहेगा आपका ध्यान पढाई पर ज्यादा रहेगा.कालेज में पढ़ने वाले छात्रो के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा आपके पढाई से आपके माता -पिता नाराज रहेंगे.अध्यापक भी आपसे नाराज रहेंगे.जो लोग उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे है आप अपने प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित रह सकते है जो लोग उच्य शिक्षा में प्रवेश पाने के लिए तैयारी कर रहे है वह सफल रहेंगे.करियर में आपको लाभ मिलेगा आपको कार्यक्षेत्र में नौकरी को लेकर विदेश यात्रा बन जायेगा कार्य का बोझ बन जायेगा .
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में बहुत खुशियां प्रदान होने वाली है आपके पंचम भाव के स्वामी पहला भाव में बैठे है जिसके कारण आपके प्रेम संबंध में मजबूती बनेगी आप अपने प्रेमी के साथ खुलकर बात करेगे.आपके प्रेमी आपके साथ खूब रोमांस करेगी.आप अपने प्रेम सम्बन्ध को लेकर घर पर शेयर कर सकते है परिवार के सदस्य आपके प्रेम सम्बन्ध को लेकर प्रसन्न होंगे,जो लोग अविवाहित है वह परिण्यसूत्र में बंध जायेगे .विवाहित लोगो के लिए आपके सम्बन्ध में मनमुटाव बनेगा आप दोनों का गुस्सा बहुत तेज बनेगा .
स्वास्थ्य
माह के शुरुआत में थोड़ी परेशानी रहेंगी लेकिन 14 मार्च के बाद आपका स्वास्थ्य में सुधार होगा .दुसरे भाव में राहु तथा द्वादश भाव में मंगल और शुक्र के कारण आपके स्वास्थ्य में तकलीफ बढ़ जाएगी.आपको तेज बुखार बदन दर्द से परेशान रहेंगे .चोट -चपेट की संभवाना बढ़ जाएगी.जिनको रक्तचाप की समस्या है उनको सचेत होकर रहने की जरुरत है.
लकी नंबर 2
लकी कलर संतरी
उपाय
शुक्रवार को मंदिर में दही का दान करे.
घर पर अपराजिता का फुल लगाए भगवान शंकर को फूल पूजन करते समय अर्पित करे परिवारिक सुख उत्तम रहेगा.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










