Monthly Dhanu Rashifal March 2024: मार्च माह का धनु राशिफल, जानें कैसा बीतेगा ये महीना

Monthly Dhanu Horoscope March 2024
Monthly Dhanu Rashifal March 2024: सभी लोग जानना चाहते है़ कि मार्च महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए हैं.
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहने वाला है पारिवारिक कार्य बढ़ जायेगा.जिसके कारण परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं दे पाएंगे आपके कुंडली में तीसरे भाव में सूर्य बुध तथा शनि बैठे है जिसके कारण परिवार में मतभेद बन जायेगा रिश्तेदार के साथ सम्बन्ध ठीक रहेगा शुक्र तथा मंगल आपके दुसरे भाव में है भाई बहन के साथ सम्बन्ध मजबूत बनेगा.आपके पड़ोसी के साथ सम्बन्ध मधुर बनेगा कुछ नया करने का प्रयास करेगे आपका आय ठीक रहेगा. समाज में आपका सकारात्मक छवि बनेगी.माह के अंतिम सप्ताह में आपके माता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार के लिए माह के शुरुआत में ठीक नहीं रहेगा. व्यापार में उधारी पैसा ज्यादा जायेगा.व्यापार में कई तरह से तकलीफ बनेगी.जो लोग साझे में व्यापार किए है व्यापार को लेकर आप दोनों के रिश्ते में तनाव बनेगा 15 मार्च के बाद आपके व्यापार ठीक चलेगा लेकिन इस समय लेनदेन नहीं करे ग्राहक की आवश्कता को तुरंत प्रभावी ढंग से पुरा करे. नौकरी करने वाले के लिए आपके दशम भाव में केतु बैठे है तथा चौथे भाव में राहु है मंगल और शुक्र दुसरे भाव में बैठने के कारण सहकर्मी के साथ आपका व्याहार आपको ठीक रखना पड़ेगा.कार्य क्षेत्र में आपको कठिनाई होगी.सहकर्मी अगर सहयोग करेगे तब आपका नौकरी ठीक चलेगा 15 मार्च के बाद नौकरी की स्थिति ठीक हो जाएगी.
शिक्षा तथा करियर
छात्रो के लिए यह माह अपने पढाई को लेकर सजग रहने की जरुरत है अपना ध्यान पढाई में लगाए आपके पंचम भाव के स्वामी दुसरे भाव में शुक्र के साथ बैठे है जिसके कारण शिक्षा के क्षेत्र में कमजोरी बनेगी.15 मार्च के बाद शिक्षा के क्षेत्र में अपना प्रदर्शन ठीक रहेगा उच्य शिक्षा के क्षेत्र में पढाई करने वाले को उनका बौधिक क्षमता मजबूत बनेगा साथ ही अपना प्रदर्शन और उपलब्धि खूब प्राप्त होगी.करियर में आपको सजग रहना पड़ेगा आपका कार्य बहुत ही धीमी से होगा आपके अधिकारी आपसे माह के शुरुआत में नाराज रहेंगे 15 मार्च के बाद आपके नौकरी में कार्य ठीक ढंग से चलेगा.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है आपके पंचम भाव में देवगुरु बृहस्पति बैठे है आप अपने प्रेमी के साथ बनी हुई गलतफहमी और बहस हुआ था वह दूर होगा.आप अपने प्रेमी को के साथ समय बितायेगे.आपके प्रेमी से खूब सहयोग मिलेगा साथ ही आपको सहायता करेगे. जो लोग नए प्रेम के सम्बन्ध के बारे में विचार कर रहे है उनको सफलता मिलेगी.वैवाहिक जीवन में माह के शुरुआत में थोड़ी परेशानी बनेगी लेकिन बाद में आपके दाम्पत्य जीवन खुशमय बनेगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिए यह माह उत्तम रहेगा आप के अन्दर उर्जा भरपूर बनी रहेगी.किसी प्रकार के कोई समस्या नहीं बनेगी साथ ही आप मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहेंगे .अगर आपको पहले से किसी तरह के बिमारी से ग्रस्त है उससे भी आपको आराम मिलेगा.आपके मन में नए -नए विचार का समावेश होगा.
लकी नंबर 9
लकी कलर सफेद
उपाय
प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करे तथा चना दाल का दान करे.
रविवार को गेहूं का दान करे लाभ मिलेगा .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




